*बड़वानी पुलिस*
*✓जनसंवाद-आपकी बात पुलिस के साथ*
*✓पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा थाना सेंधवा शहर के त्रिवेणी चौक पर किया जनसंवाद*
*✓जनसंवाद में आमजन को सामुदायिक पुलिसिंग और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक कर बड़वानी पुलिस के नए अभियान “आप की बात, पुलिस के साथ” के बारे में भी बताया*
*✓जनसंवाद में पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के वरिष्ठजन, मेधावी छात्र छात्राओं, शहर की समाजसेवी संस्थानों, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों का किया सम्मान।*
*✓ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा “निर्भया रक्षा शक्ति” अभियान के तहत शहर की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए स्कूटी थाना सेंधवा शहर में उपलब्ध कराई गई।*
*विवरण*
पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और अपराध मुक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा थाना सेंधवा शहर के *त्रिवेणी चौक* पर *”जनसंवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम”आपकी बात पुलिस के साथ* का आयोजन किया गया । जनसंवाद कार्यक्रम में SDOP सेंधवा श्री अजय वाघमारे, SDOP महिला अपराध महेश सुन्नैया, डीएसपी अजाक नीलेश्वरी डावर, शहर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, ग्रामीण थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौंगड़, रक्षित निरीक्षक चेतन बघेल, अजाक थाना प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद्र सोलंकी, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मुजाल्दा, साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक रितेश खत्री, यातायात प्रभारी सूबेदार रजनी भार्गव उषा सिसोदिया तथा थाना सेंधवा शहर पुलिस स्टॉफ एवं शहर के बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी और स्थानीय युवा उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से रूबरू होकर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
*वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान*
✓ शहर के अनुभवी और वरिष्ठ नागरिकों को उनके मार्गदर्शन और समाज के प्रति दीर्घकालिक सेवाओं के लिए शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। एसपी महोदय ने कहा कि वरिष्ठ जन समाज की धरोहर हैं।
✓ जनसंवाद कार्यक्रम में वार्ड नंबर 10 एवं वार्ड नंबर 11 के पार्षद श्री कमल पाटील एवं श्री वली मोहम्मद तथा वार्ड के सक्रिय सदस्य जीतू सोनी तथा दुर्गेश शर्मा का भी SP महोदय द्वारा कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सम्मान किया गया।
*मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रोत्साहन*
✓ शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहर के मेधावी कक्षा 10 वी एवं 12 वी में टॉपर छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसपी महोदय ने उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने और करियर के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी।
✓ अभिमन्यु टीम के तीन सदस्यों का मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के चयन होने पर बधाई दी तथा प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया।
*समाजसेवी संस्थाओं की सराहना*
✓ सेंधवा शहर की प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं आसरा फाउंडेशन, सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति जो आपदा काल और सामान्य दिनों में निस्वार्थ भाव से शहर में सेवा कर रही हैं, उनके प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया तथा उनके इस निस्वार्थ भाव से सेवा की सराहना की गई।
*नगर सुरक्षा समिति का अभिनंदन*
✓ पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करने वाले नगर सुरक्षा समिति के सक्रिय सदस्यों को उनके साहस और सहयोग के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
✓ पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित पुलिस खेल महोत्सव में भाग लेने वाले PPL में महिला कबड्डी टीम तथा पुरुष क्रिकेट टीम के सदस्यों का सम्मान कर उनको शहर की सक्रिय नगर सुरक्षा टीम में टी शर्ट और टोपी देकर किया सम्मिलित।
*खेल महोत्सव से युवा ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग*
✓ एस पी का मानना है कि खेलों से जुड़ने पर युवाओं में अनुशासन और टीम भावना विकसित होगी, जो उन्हें अपराध की राह पर जाने से रोकेगी तथा खेलों के माध्यम से पुलिस अधिकारी आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे, जिससे जनता में पुलिस के प्रति व्याप्त भय समाप्त होगा और एक मित्रवत वातावरण बनेगा।
*सामुदायिक पुलिसिंग*
✓ पुलिसअधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पुलिस जनता की मित्र है। उन्होंने ‘नगर सुरक्षा समिति’ को सक्रिय करने और पुलिस के साथ सूचना साझा करने की अपील की।
✓ पुलिस दीक्षा ने जोर दिया कि पुलिस और जनता एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने नागरिकों से *’पुलिस मित्र’* की भूमिका निभाने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया।
*साइबर अपराधों से सुरक्षा*
✓ वर्तमान में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड पर अंकुश लगाने हेतु एसपी ने मंत्र दिया: *”सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।”* उन्होंने अनजान लिंक, OTP शेयर न करने और किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर या संबंधित थाने पर सूचित करने की जानकारी दी।
*महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण*
✓ महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने ‘अभिमन्यु’ अभियान और अन्य सुरक्षा एप्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर पुलिस की सहायता लें।
✓ महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
✓ शहर में निर्भया रक्षा शक्ति अभियान के तहत स्कूटी थाना सेंधवा शहर में उपलब्ध कराई गई है जो शहर में लगातार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए भ्रमण करेगी।
*यातायात व्यवस्था में सहयोग*
✓ शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने और नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की गई। यातायात नियमों का पालन करना न केवल कानून है बल्कि जीवन सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
*CCTV कैमरों की उपयोगिता*
✓ सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए ‘जनसहयोग से सीसीटीवी’ लगाने पर चर्चा की गई। एसपी ने व्यापारियों और निवासियों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया, जिससे अपराधियों में भय बना रहे।
*नशामुक्ति और युवा पीढ़ी*
✓ युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की बात कही गई। उन्होंने नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
*मौके पर जनसुनवाई*
✓ संवाद के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मोहल्ले की समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझाव दिए, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
*पुलिस अधीक्षक महोदय का आमजन को संदेश*
*”सुरक्षित समाज का निर्माण केवल पुलिस के भरोसे संभव नहीं है, इसके लिए हर नागरिक का जागरूक होना और पुलिस का सहयोग करना अनिवार्य है। त्रिवेणी चौक पर यह संवाद जनता के विश्वास को और मजबूत करेगा । आयोजित इस संवाद का मुख्य उद्देश्य भयमुक्त वातावरण तैयार करना है। जब नागरिक और पुलिस कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, तभी सेंधवा और बड़वानी सुरक्षित बनेगा*
*बड़वानी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प, आपकी बात, पुलिस के साथ*
*जन संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी थाना सेंधवा शहर श्री दिनेश सिंह कुशवाह द्वारा महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका का निर्वहन किया गया है*
*कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता नरेंद्र तिवारी द्वारा किया गया*। प्रधान संपादक नाज मोहम्मद पायलेट
