• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
News Piolet MP
Advertisement
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
News Piolet MP
No Result
View All Result
Home खबरे

*इंदौर शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्डा ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में अपना पदभार ग्रहण किया*

_संगठन प्रभारी श्री महेन्द्र जोशी ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया

Editor by Editor
July 16, 2023
in खबरे
0
*इंदौर शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्डा ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में अपना पदभार ग्रहण किया*
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter


इंदौर~ इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा ने विशाल रैली के रूप में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
सर्वप्रथम श्री सुरजीत सिंह चड्ढा ने देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पश्चात वे विशाल रैली के रूप में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पहुंचे। रास्ते पर कई मंचों से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण यादव,पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा,जीतू पटवारी,प्रभारी श्री महेंद्र जोशी,विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, विपिन वानखेड़े,श्रीमती शोभा ओझा, पूर्व विधायक अश्विन जोशी,चिंटू चोकसे, स्वप्निल कोठारी,पिंटू जोशी, राजेश चौकसे,अर्चना जायसवाल,विनय बाकलीवाल, चन्द्रशेखर शर्मा,अरविंद बागड़ी,राजेश शर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री अरुण यादव ने कहा कि लंबे समय से मीडिया में चर्चा थी।इंदौर कांग्रेस का सरदार कौन रहेगा ।आज सबके सामने परिणाम है। उन्होंने कहा कि इंदौर से पूरे प्रदेश में कांग्रेस का माहौल बनता है।और निश्चित रूप से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि स्व उजागर सिंह जी की टीम ने कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए बहुत कार्य किए थे। आज श्री सुरजीत सिंह दस कदम आगे बढ़कर कांग्रेस को मजबूत करेंगे।
संगठन प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा कि साढ़े पांच माह में इंदौर के सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जो सहयोग दिया मैं उन्हें धन्यवाद अदा करता हूं,आभार व्यक्त करता हु। और सुरजीत सिंह सिंह से कहा हूं,कि परिक्रमा करने वालो की बजाय पराक्रम करने वालों को तवज्जो दे।


पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि सुरजीत सिंह चड्ढा मेरे दोस्त हैं। और पूरी कांग्रेस पार्टी ने उनके अध्यक्ष बनने पर अपना समर्थन व्यक्त किया है।निश्चित ही उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी और कांग्रेस पार्टी इंदौर की सभी विधानसभा सीट जीतेगी।
श्रीमती शोभा ओझा ने अपने संबोधन में श्री सुरजीत सिंह चड्ढा को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से कमलनाथ जी ने शहर कांग्रेस का अध्यक्ष की बागडोर श्री सुरजीत सिंह चड्ढा को सौंपी है निश्चित ही उनके नेतृत्व में कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी।
पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने कहा कि आज मुझे सबसे ज्यादा खुशी है कि स्व उजागर सिंह जी ने जो एक मेहनतकश कांग्रेसी नेता थे जिन्होंने कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास किया। आज उनका बेटा शहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनकर आया है मैं उन्हें बधाई देता हूं।
विधायक विपिन वानखेड़े ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुरजीत सिंह चड्ढा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सदाशिव यादव ने कहा कि जिला एवं शहर कांग्रेस मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे और आगामी विधानसभा में शहर एवं जिले की सभी सीटों को जिताएंगे।
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने श्री सुरजीत सिंह चड्ढा को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही श्री सुरजीत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी इंदौर शहर में और अधिक मजबूत होगी और हम विधानसभा चुनाव सभी सीटों पर जीतेंगे।
अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और सभी कांग्रेस नेताओं को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करूंगा। मेरा कोई निजी ऑफिस नहीं रहेगा मैं रोज दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा।
श्री श्री राजेश शर्मा,श्री अरविंद बागड़ी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह यादव,विवेक खंडेलवाल ने किया एवं आभार शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला ने माना।
मुख्य रूप सेपूर्व पार्षद प्रेम खड़ायता,पूर्व पार्षद दीपू यादव,महेंद्र रघुवंशी,दिलीप राजपाल,अमन बजाज,अक्षय बम,राजा मंगवानी सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव,अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष रमेश घाटे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान, एनएसयूआई अध्यक्ष रजत पटेल,पार्षद सादिक खान,पार्षद अनवर कादरी,पार्षद राजू भदोरिया,पार्षद सोनाली मिमरोट,पार्षद शेफू कुशवाहा,पार्षद इकबाल खान,पूर्व पार्षद रमेश यादव, उस्ताद,मेहमूद कुरेशी,गिरधर नागर, किरण जीरेती, साधना भंडारी,शशि यादव, सतनारायण सलवाडिया,सनी राजपाल,गिरीश चितले, घनश्याम जोशी,,नासिर खान आफताब खान,रफीक अल्वी,सलीम शैख,राजेश यादव, अनवर खान,वीरु झंजोठ, दयाल चौहान,नितेश नरवाले, शीलू सेन,संजय बाकलीवाल, पुखराज राठौड़,संतोष वर्मा, सच सलूजा,अमित चौरसिया, विनोद मेहरा,अतीत गौहर,बद्री शर्मा,महेश शर्मा,मोनिक मालवीय,अखिलेश गोपी जैन,विकास जोशी, राजू शर्मा,दिलीप कौशल,रवि गुरनानी,शंकर नेनवा,मंजीत टुटेजा,सुनील जैन पांडू,रमेश घाटे,शंकुंतला बड़े, भारती टांक, अंजू टांक,भूपेंद्र केतके,दिलीप ठक्कर,मोहन चौहान,अंकित खड़ायाता,जफर मंसूरी,सलीम मनुसुरी,राजू पाल,राजेश जोशी,धर्मेंद्र कटरिया, कालू जैसवाल,रूबल चड्डा,आनंद कासलीवाल,अचल गुप्ता,अंकित जैसवाल,राजेश जैसवाल,धर्मेंद्र राय,संजीव सेठ,अभिषेक करोसिया,लीलाधर करोसिया,दिनेश तंवर,अजय सितलानी,अर्चना राठौर,विपिन गंगवाल,चंदन सोनकिया,हरनाम धारीवाल,लक्ष्मी नारायण पाठक,मुकेश ठाकुर,राहुल यादव,प्रहाल्ड महावार,स्वप्निल कांबले,लखन परस्वानी, लच्छू मिमरोट, भरत जिनवाल, ओम सिलावट,शिव घावरी,शंकर शर्मा, हनी पांडे,विनय मवाने,मुकेश पचौरी,जीतू दीवान,भूपेंद्र सलूजा,सुनील सोलंकी,पीयूष भिठे,कमलेश पाठक,संजय मिश्रा,श्याम यादव,जोहर मानपुर वाला,गणेश यादव,श्याम अग्रवाल,प्रवेश यादव,दिनेश चौहान,कविता कुशवाह,नसरीन अली, किरण वैध,जया तिवारी,मनोज तोमर,गोपाल यादव,अनूप शुक्ला, ओम प्रकाश बेंदावल,सुभूद अहमद गोरी, चंदू अग्रवाल,अरविंद जोशी,मदन यादव,राधा राम बोरासी,लाला खान,शिव गुप्ता, बबन कदम,गुड्डू वर्मा,मनीष प्रजापत,यशपाल गेहलात,मधु सूदन भालीका,जीतू शिंदले

Previous Post

भारतीय जैन संघटना पश्चिम निमाड़ एवं अंजड़ इकाई द्वारा वृक्षारोपण किया गया

Next Post

थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा चोरी गई 1 लाख 50 हजार रुपये किमत की अपाचे मोटर साइकिल को 02 दिन में ढुंढकर बरामद किया

Editor

Editor

Next Post
थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा चोरी गई 1 लाख 50 हजार रुपये किमत की अपाचे मोटर साइकिल को 02 दिन में ढुंढकर बरामद किया

थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा चोरी गई 1 लाख 50 हजार रुपये किमत की अपाचे मोटर साइकिल को 02 दिन में ढुंढकर बरामद किया

Please login to join discussion
News Piolet MP

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

deneme bonusu veren siteler - canlı bahis siteleri - casino siteleri casino siteleri deneme bonusu veren siteler canlı casino siteleri