दिनांक 02.03.2026 को डॉ मोहन यादव, माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नागलवाड़ी आगमन के अवसर पर कस्बा नागलवाड़ी गार्डन परिसर में कैबिनेट बैठक एवं जुलवानिया भगोरिया कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा कारणों से गवाघाटी से शिखर धाम नागलवाड़ी तक का मार्ग व्ही.व्ही.आई.पी. ज़ोन घोषित किया गया है।
*यातायात संबंधी प्रतिबंध एवं वैकल्पिक मार्ग*
1.गवाघाटी से नागलवाड़ी मार्ग पर बड़े एवं छोटे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
2.बालसमुद की ओर आने-जाने वाले वाहन सालीकला – लफनगांव – जामन्या – पिपरखेडा मार्ग का उपयोग करेंगे।
3.खरगोन से सेगांव की ओर आने वाले बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
4.छोटे वाहन सेगांव – केली रोड मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का सहयोग करें, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके। बड़वानी से अब्दुल अजीज मंसूरी की रिपोर्ट

