इंदौर। देश में बढ़ती मेहगाई के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री को भारत की चॉकलेट मेलोड़ी क्या भेंट की कांग्रेस को मुद्दा मिल गया।
इंदौर में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव साक्षी शुक्ला डागा ने कांग्रेसियो को लेकर मेलोड़ी चॉकलेट लेकर राजवाड़ा पहुंच गई।
साक्षी शुक्ला डागा ने मेलोड़ी खाओ मेहगाई भूल जाओ के नारों के साथ महिलाओ को मेलोड़ी चॉकलेट दी। चॉकलेट देते हुए साक्षी शुक्ला ने महिलाओ को बताया की देश में बढ़ती मेहगाई के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्रा के साथ ही मेलोड़ी चॉकलेट बाटते फिर रहे हैं।
देश के प्रधानमंत्री को मेहगाई और बढ़ती बेरोजगारी की फ़िक्र नहीं हैं। मेलोड़ी चॉकलेट लेते हुए लोगो में केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगो में प्रधानमंत्री और भाजपा के प्रति रोष भी देखने को मिला।
कांग्रेसियो के मेलोड़ी वितरण जैसे अनोखे प्रदर्शन में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव साक्षी शुक्ला डागा, पूर्व प्रदेश सचिव कविता कुशवाह, अनुराधा वर्मा, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव कांग्रेस नेता सन्नी पठारे,सद्दाम मंसूरी, आरती वर्मा, पायल, सुधा भंडारी, जीतू घोड़गावकर शामिल थे।
