बड़वानी 16 मई 2026/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत लोहाटी अस्पताल भोपाल के सहयोग से जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र, जिला चिकित्सालय बड़वानी में 16 मई को कटे होंठ, फटे तालू एवं हर्निया से ग्रसित बच्चों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बड़वानी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। आरबीएसके मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा डिलीवरी प्वाइंट, आंगनवाड़ी एवं स्कूल स्तर पर 20 बच्चों का चिन्हांकन किया गया।
लोहाटी अस्पताल भोपाल के डॉ. निशांत गिरासे एवं डॉ. प्रांकुर शुक्ला ( डेंटल सर्जन) द्वारा 11 बच्चों ( कटे होंठ एवं फटे तालू ) का परीक्षण किया गया, जिनमें से 09 बच्चों की सर्जरी इस्माइल ट्रेन के अंतर्गत की जाएगी। शेष 02 बच्चों की हर्निया एवं अन्य सर्जरी आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत की जाएगी। 09 बच्चों को पुनः फॉलोअप हेतु बुलाया जाएगा। उक्त अस्पताल द्वारा सभी सर्जरी पूर्णतः निःशुल्क की जाएंगी। सर्जरी में प्रयुक्त दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही बच्चों एवं उनके परिजनों के लिए आने-जाने हेतु निःशुल्क परिवहन सुविधा भी प्रदान की गई। यह पहल बच्चों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
शिविर में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अतुल राठौर, जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक राधेश्याम जमरेल, आरबीएसके आयुष चिकित्सक डॉ. प्रवीण खाण्डेकर, डॉ. मानिका गुप्ता, डॉ. रवि सावले, डॉ. जावेद मंसूरी, डॉ. उमेश नावडे, डॉ.दीपिका कोटवाल, डॉ लखन गांगले, डॉ. अर्पिता पाल, साधना गवहाड़े ममता सोलंकी, कमली मेहता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रधान संपादक नाज मोहम्मद पायलेट
