• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
News Piolet MP
Advertisement
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
News Piolet MP
No Result
View All Result
Home खबरे

नागलवाड़ी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर-आईजी ने किया स्थल निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक

Editor by Editor
February 28, 2026
in खबरे
0
नागलवाड़ी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर-आईजी ने किया स्थल निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

जिला बड़वानी के नागलवाड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में इंदौर संभाग के कमिश्नर श्री सुदाम खोड़े एवं आईजी श्री अनुराग ने आज नागलवाड़ी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान हेलीपेड, मंच व्यवस्था, बैठक स्थल, पार्किंग, आवागमन मार्ग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए, ताकि सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जा सकें।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत शिखर धाम नागलवाड़ी में दर्शन एवं जुलवानिया में आयोजित भगोरिया पर्व में सहभागिता निर्धारित है। साथ ही नागलवाड़ी में कृषि कैबिनेट बैठक आयोजित होने की संभावना को देखते हुए विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
निरीक्षण उपरांत कमिश्नर, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली एवं वीआईपी सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस विभाग को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं सुचारू संचालन हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासनिक अमला पूर्णतः सतर्क एवं सक्रिय है तथा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के आगमन पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित कर ली जाएंगी, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारीगण
इंदौर संभाग के कमिश्नर श्री सुदाम खोड़े, आईजी श्री अनुराग, डीआईजी निमाड़ रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर बड़वानी श्रीमती जयति सिंह, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रवींद्र वर्मा, प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सेंधवा श्री आशीष सिंह, अपर कलेक्टर श्री सोहन कनाश, एसडीएम राजपुर श्री कुमार सानू देवढिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सेंधवा श्री अजय वाघमारे, तहसीलदार सेंधवा श्री राहुल सोलंकी, तहसीलदार राजपुर श्री गणपत डावर, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, यातायात थाना प्रभारी श्री विनोद बघेल, थाना प्रभारी नागलवाड़ी श्री माधव सिंह ठाकुर सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बड़वानी संवाददाता अब्दुल अजीज मंसूरी की रिपोर्ट

Previous Post

पवित्र माह रमजानुल मुबारक की रौनक से गुलजार हुआ बड़वानी शहर

Next Post

थाना राजपुर पुलिस ने ‘मुस्कान अभियान’ के तहत दो नाबालिग गुमशुदा बहनों को मात्र 02 घंटे में सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया*

Editor

Editor

Next Post
थाना राजपुर पुलिस ने ‘मुस्कान अभियान’ के तहत दो नाबालिग गुमशुदा बहनों को मात्र 02 घंटे में सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया*

थाना राजपुर पुलिस ने ‘मुस्कान अभियान’ के तहत दो नाबालिग गुमशुदा बहनों को मात्र 02 घंटे में सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द किया*

Please login to join discussion
News Piolet MP

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

deneme bonusu veren siteler - canlı bahis siteleri - casino siteleri casino siteleri deneme bonusu veren siteler canlı casino siteleri error code: 520