[ad_1]

अब Kacha Badam का बांसुरी वर्जन मचा रहा तहलका, क्या आपने सुना?
इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए कह नहीं सकते. अब ‘कच्चा बादाम’ गाने (Kacha Badam song) को ही ले लीजिए, जिस गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रील्स बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं और खूब लाइक्स-शेयर बटोर रहे हैं. इंटरनेट पर ऐसे कई लोग हैं, जो रातों रात वायरल हो रहे अपने वीडियो या फोटोज से लोगों की आंखों के तारे बन चुके हैं. पश्चिम बंगाल के एक साधारण से मूंगफली बेचने वाले विक्रेता भुबन वड्याकर इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं, उन्हें क्या पता था कि मूंगफली की बिक्री बढ़ाने के लिए जिंगल के रूप में गाया गया ‘कच्चा बादाम’ गाना आज हर किसी के जवान पर चढ़ा रहेगा. हाल ही में ओडिशा का एक शख्स इस धुन पर बांसुरी बजाकर सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
यह भी पढ़ें
[ad_2]
Source link

