*
*ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 12 वर्ष की नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब*
दिनांक 15.01.2026 को फरियादी द्वारा थाना सेंधवा ग्रामीण उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 02.01.2026 को दोपहर करीब 11.00 बजे उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 12 वर्ष, घर से शौच जाने की बात कहकर बिना बताए चली गई थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका व्यक्त की गई। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना सेंधवा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (देहात) जोन, इंदौर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी श्री धीरज बब्बर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अपहृत/गुमशुदा व्यक्तियों को दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना सेंधवा ग्रामीण श्री ओ.पी. चोंगडे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों एवं पतारसी के दौरान नाबालिग बालिका को सकुशल मात्र 12 घंटे में दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों में खुशी एवं संतोष की भावना परिलक्षित हुई।
*पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक श्री ओ.पी. चोंगडे (थाना प्रभारी सेंधवा ग्रामीण), उप निरीक्षक श्री संजीव पाटील, आरक्षक हिरमल एवं महिला आरक्षक सुरभी गुजर की सराहनीय भूमिका रही। बड़वानी संवाददाता अजीज मंसूरी की रिपोर्ट*
