• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
News Piolet MP
Advertisement
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
News Piolet MP
No Result
View All Result
Home खबरे

नकबजनी, चोरी और लूट की वारदात करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 1 करोड़ 21 लाख का माल बरामद

1.5 किलो सोने और 5 किलो चांदी के जेवरात पुलिस ने किए बरामद

Editor by Editor
June 6, 2024
in खबरे
0
नकबजनी, चोरी और लूट की वारदात करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 1 करोड़ 21 लाख का माल बरामद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

भोपाल, 05 जून 2024/ मध्यप्रदेश पुलिस प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की धरपकड़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने नकबजनी, चोरी, लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। धार जिले के बाग टांडा क्षेत्र के इन बदमाशों से पुलिस ने 1.5 किलो सोने और 5 किलो चांदी के जेवरात (कीमत 1 करोड़ 10 लाख), 3 लाख रुपए नगदी व एक चार पहिया वाहन सहित 1 करोड़ 21 लाख रुपए की मश्रुका जब्त की है। आरोपियों ने इंदौर सहित दूसरे प्रदेशों में भी वारदातों को अंजाम दिया है।

 

दरअसल, इंदौर शहर में चोरी, नकबजनी और लूट की लगातार हो रही वारदातों के बाद पुलिस अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल बदमाशों की तलाश कर रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त श्री राकेश गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री आलोक कुमार शर्मा व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर श्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन में श्री करणदीप सिंह (भापुसे) एवं तेजाजी नगर थाना प्रभारी श्री देवेंद्र मरकाम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कुछ दिन पूर्व धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुराड़िया निवासी वेलसिह उर्फ एलसिंह पिता पांगिया और करमसिंह पिता कालू सिंह गिरफ्तार किया था। उन्हें माननीय न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पुन: रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और अन्य साथी टांडा निवासी विकास उर्फ सोनू, अशोक मांझी एवं ठाकुर सिंह के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने धार जिले के टांडा क्षेत्र में दबिश देकर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने 1 करोड़ 10 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात, तीन लाख रुपए नगद, एक चार पहिया वाहन सहित कुल 1 करोड़ 21 लाख रुपए की मश्रुका जब्त की। पुलिस गिरोह में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

इंदौर शहर के कई थाना क्षेत्रों में की थी वारदात

धार जिले के टांडा क्षेत्र के बदमाशों ने इंदौर शहर के तेजाजी नगर थाने के साथ ही एरोड्रम, राऊ, आजाद नगर, गांधीनगर, सदर बाजार थाना क्षेत्र में लूट, नकबजनी, मारपीट और संपति संबंधी अपराध किए थे। इन सभी थाना क्षेत्रों के साथ ही बदमाशों ने धार जिले के टांडा में भी अपराध किए थे। इन बदमाशों का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहा है। इसके अलावा बदमाशों ने दूसरे प्रदेशों में भी जाकर वारदातों को अंजाम दिया है।

रैकी करने के बाद करते थे वारदात

धार जिले के टांडा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश वारदात को अंजाम देने से पहले घटनास्थल की रैकी करते थे। बदमाश वारदात को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देते थे। वह वारदात करने के लिए टांडा से चार पहिया वाहन में सवार होकर इंदौर आते थे। चोरी, नकबजनी और लूट करने के बाद वह चार पहिया वाहन से फरार हो जाते थे। अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य वारदात करने के बाद उसे अपने साथियों के माध्यम से विक्रय कर देते थे।

कर्नाटक में आठ साल जेल में रह चुका है बदमाश

तेजाजी नगर पुलिस की गिरफ्त में आया धार जिले के टांडा का कुख्यात बदमाश ठाकुर सिंह आदतन अपराधी है। वह मध्यप्रदेश के अलावा सीमावर्ती प्रदेशों और कर्नाटक में भी लूट-डकैती जैसी अपराध कर चुका है। लूट और डकैती के मामले में एक बार उसे कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह कर्नाटक की बेल्लौर जेल में आठ साल तक सजा काट चुका है। वहां से रिहा होने के बाद वह दोबारा लूट, नकबजनी, डकैती की वारदात करने लगा।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

आरोपियों को गिरफ्तार करने में श्री करणदीप सिंह (भापुसे), निरीक्षक श्री देवेन्द्र मरकाम, उपनिरीक्षक श्री रवि वट्‌टी, सहायक उप निरीक्षक श्री महेश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक श्री मनोज दुबे, प्रधान आरक्षक श्री देवेंद्र परिहार, आरक्षक श्री अरुण घुरैया, आरक्षक श्री गोविंदा गाडगे, आरक्षक श्री दीपेंद्र राणा, आरक्षक श्री हेमंत चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post

ऑपरेशन हवालात के तहत बड़वानी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

Next Post

मास्टर्स राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मे सुनीता काग ने गोल्ड जीत कर इतिहास रचा

Editor

Editor

Next Post
मास्टर्स राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मे सुनीता काग ने गोल्ड जीत कर इतिहास रचा

मास्टर्स राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप मे सुनीता काग ने गोल्ड जीत कर इतिहास रचा

Please login to join discussion
News Piolet MP

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

deneme bonusu veren siteler - canlı bahis siteleri - casino siteleri casino siteleri deneme bonusu veren siteler canlı casino siteleri