[ad_1]

Wedding Card Viral Video: शादी ज़िंदगी का सबसे अहम पल होता है. इस पल को खास बनाने के लिए लोग रिश्तेदारों को अपनी शादी में बुलाते हैं. इन्वाइट करने के लिए लोग शादी का कार्ड छपवाते हैं. कई बार लोग उत्साह में कुछ यूनीक कार्ड छपवाते हैं, जो वायरल हो जाता है. अभी हाल ही में एक ऐसा ही शादी के कार्ड से जुड़ा अजीबोगरीब वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को IPS अधिकारी रुपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, बताया जा रहा है कि ये वीडियो 2 साल पुराना है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की शादी का कार्ड लेकर एयरपोर्ट पहुंचती है, लेकिन चेकिंग के दौरान पता चलता है कि कार्ड के अंदर ड्रग्स मौजूद है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें
यहां देखें वीडियो
A girl with #WeddingCards caught on the #Airport.
Be careful … do not take anything from anyone on the airport,
Regardless of its shape, size, item. Neither old nor young, male/female/child, anyone whosoever ! pic.twitter.com/IM64El9K1u
— Rupin Sharma (@rupin1992) September 11, 2022
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो बेहद चौंकाने वाला है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की कार्ड के अंदर ड्रग्स लेकर जा रही है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद हैरान हैं. यह बहुत ही यूनीक आइडिया था, मगर ये लड़की बहुत ही गलत कर रही थी. सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है कि कैसे लड़की लोगों को चौंका रही है.
वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी हैरान हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘छापा से कुछ नहीं होगा. 100₹ से बड़ा नोट बंद करना होगा. संपत्ति को आधार से लिंक करना होगा. बेनामी संपत्ति 100% जब्त करना होगा. 5000 से ऊपर कैश लेनदेन बंद करना होगा. 50,000 से ऊपर पैन अनिवार्य करना होगा. नार्कोपॉलीग्राफ ब्रेनमैपिंग कानून बनाना होगा और तस्करों को आजीवन कारावास देना होगा.’
देखें वीडियो-आलिया भट्ट हुईं स्पॉट, पैपराजी के साथ खुशी-खुशी की बातचीत
Featured Video Of The Day
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 में प्रचार का आज अंतिम दिन
[ad_2]
Source link

