[ad_1]

Robots In Jaipur Society: आपने अब तक रोबोट को होटलों में या फिर कई जगह काम करते देखा और सुना होगा, लेकिन हाल ही में रोबोट्स को एक रिहायशी सोसायटी में विभिन्न सेवाएं देते देखा जा रहा है. हाल ही में सामने आईं इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, कैसे रोबोट धीरे-धीरे इंसानों के साथी बनते जा रहे हैं. इसके साथ कई कामों में उनकी मदद कर रहे हैं. दरअसल, राजस्थान की राजधानी और पिंक सिटी के नाम से मशहूर शहर जयपुर में एक सोसायटी ऐसी है, जहां इंसानों के लगभग सारे काम रोबोट करते हैं.
यह भी पढ़ें
यहां देखें तस्वीरें
राजस्थान: जयपुर की एक रिहायशी सोसायटी में रोबोट विभिन्न सेवाएं दे रहे हैं।
एक निवासी ने बताया, “यह एक अलग अनुभव है। इससे पहले इंसान खाना सर्व करते थे लेकिन अब रोबोट कर रहे हैं। यह हमने महंगे होटलों में देखा था, अब यह हमारी सोसायटी में हो रहा है। हमें अच्छा लग रहा है।” (24.10) pic.twitter.com/ngG4y1oX9V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2022
बताया जा रहा है कि, इस सोसाइटी में रोबोट्स बतौर कर्मचारी काम करते हैं. यहां रोबोट रिसेप्शन से लेकर चौकीदारी तक और साफ-सफाई से लेकर फायर फाइटिंग का भी काम कर रहे हैं. यहां के एक निवासी ने बताया कि, ‘यह एक अलग अनुभव है. इससे पहले इंसान खाना सर्व करते थे, लेकिन अब रोबोट कर रहे हैं. यह हमनें महंगे होटलों में देखा था, अब यह हमारी सोसायटी में हो रहा है. हमें अच्छा लग रहा है.’ बताया जा रहा है कि, सोसायटी ने अब तक चार रोबोट खरीदे हैं, जो अलग-अलग काम करते हैं. इन्हीं कामों को लेकर सोसायटी चर्चा का विषय बन चुकी है.
कहा जा रहा है कि, रोबोट द्वारा उन कामों को कराया जाएगा जिन कामों को करने में मजदूरों और कारीगरों को जान का खतरा रहता है. रोबोट्स को अभी छह महीने के ट्रायल पर रखा गया है. अच्छा रिस्पांस मिलने पर इनकी सेवा आगे भी जारी रखी जाएगी. यह रोबोट्स सीवर की सफाई से लेकर पेड़ों में पानी देने तक का सारा आराम से कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि, दिवाली के दिन तो इन रोबोट्स ने पटाखे भी फोड़े और लोगों को हैप्पी दिवाली भी विश किया.
* “”‘शेरों के साथ फोटो खिंचवाते हुए उनके साथ खेलने की गलती कर बैठी महिला! VIDEO देख कांप उठेगी रूह
* ”छोटे बच्चे ने पढ़ाई करते करते अपने ‘पापा’ से कह दी ऐसी बात, वायरल हो गया VIDEO
* “Video: डांस करते-करते खुद को नागिन समझ बैठा शख्स, लोगों का लगा डसने!
देखें वीडियो- अभिषेक-ऐश्वर्या बच्चन बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
[ad_2]
Source link

