[ad_1]

Neat Handwriting: कंप्यूटर के ज़माने में लोग लिखना भूल चुके हैं. लोगों को अब पहले जैसे लिखने की आदत नहीं रही है. स्कूल भी अब डिजिटल हो गया है. इस कारण अब बच्चे अपने सभी प्रोजेक्ट्स कंप्यूटर और टैब पर करते हैं. एक समय होता था, जब लोगों को उनकी राइटिंग के आधार पर जांचा जाता था. जिसकी राइटिंग सुंदर होती थी, लोग उन्हें बहुत ही ज्यादा सम्मान देते थे. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बहुत ही सुंदर राइटिंग लिख रहा है. ऐसा लग रहा है कि वो प्रिंटिंग मशीन को भी फेल कर दे रहा है. लोग इस वीडियो को बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें
देखें वायरल वीडियो
The proof why Calligraphy is an art pic.twitter.com/NeZEz7bwRj
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) October 6, 2022
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स बहुत ही सुंदर राइटिंग में लिख रहा है. ये राइटिंग इतनी सुंदर होती है कि इसके सामने प्रिंटिंग मशीन भी फेल है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही प्यारा वीडियो है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इतनी सुंदर राइटिंग मैंने कभी नहीं देखी है.
वायरल हो रहे इस वीडियो को @TansuYegen नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुका है. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों ने लाइक भी किया है. देखा जाए तो यह वीडियो बहुत ही प्यारा है. आज के समय में ऐसा प्यारा वीडियो देखना मुश्किल है.
सिटी सेंटर : देश भर में विजयादशमी की धूम
[ad_2]
Source link

