*ऑपरेशन हवालात के तहत थाना निवाली पुलिस की कार्यवाही*
*निवाली पुलिस ने 1 साल से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, एसडीओपी राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निवाली उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी के नेतृत्व में फौ.मु.नं. 870/2023 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत आरोपी खुशियाबाई पति डोंगरसिंह ब्राह्मणे उम्र 45 वर्ष निवासी होली फल्या कुसम्या निवाली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी करीब एक साल से फरार थी और इसके खिलाफ माननीय न्यायालय खेतिया द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था।
आरोपी खुशियाबाई ब्राह्मणे को आज दिनांक 25.03.2025 को गिरफ्तार कर माननीय जेएमएफसी न्यायालय खेतिया में पेश किया गया।
*उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामकृष्ण लौवंशी, सउनि. लक्ष्मीकांत मीणा, म.प्रआर. 432 उमा सोलंकी, आर. 569 भुरसिंह चौहान, आर. 283 राजेश, म.आर. 466 प्रियंका डावर की सराहनीय भूमिका रही।*। प्रधान संपादक नाज मोहम्मद पायलेट