धार। भारतीय पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे पत्रकार विजेंद्र चिंटू पाल को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। Association of Indian Journalist (AIJ) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें जिला धार में जिला सह सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति 30 मार्च 2026 को जारी की गई, जिसमें बताया गया कि विजेंद्र चिंटू पाल के लंबे समय से किए जा रहे पत्रकारिता कार्य, अनुभव और पत्रकार हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
जिलाध्यक्ष नितेश वर्मा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि AIJ पिछले कई वर्षों से पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। संगठन को उम्मीद है कि विजेंद्र चिंटू पाल अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति के बाद जिले के पत्रकारों एवं सामाजिक संगठनों में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही

