*थाना जुलवानिया पुलिस ने गंभीर अपराधों में फरार चल रहे दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।*
अपराध विवरण:
1. अपराध क्रमांक: 35/25
धारा: 137(2), 64, 64(2)(F), 64(2)(m), 65(1) BNS, 3/4, 5(n), 5l/6 पास्को एक्ट
आरोपी का नाम: बबलु पिता आना उर्फ अनारसिंह डावर (उम्र 24 साल) निवासी: भुलगांव
2. अपराध क्रमांक: 36/25
धारा: 69, 115(3) BNS
आरोपी का नाम: प्रकाश पिता रुमसिंह मुजाल्दे (उम्र 23 वर्ष) निवासी: देवझिरी
पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
दिनांक 16.02.2025 को थाना जुलवानिया क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ गंभीर अपराध घटित होने पर पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार व एसडीओपी श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मण्डोलोई के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजपुर व बड़वानी में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।
*विशेष भूमिका:*
इन सफल गिरफ्तारियों में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
1. निरीक्षक सुनीता मण्डोलोई (थाना प्रभारी, जुलवानिया)
2. उपनिरीक्षक दिनेश चौगड़
3. प्रधान आरक्षक 59 सतीश पाटीदार
4. आरक्षक 209 अमजद पठान
5. महिला आरक्षक 426 प्रीति मोरे
थाना जुलवानिया पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है तथा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया है। प्रधान संपादक नाज मोहम्मद पायलेट