बड़वानी पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और समानता के लिए विशेष जागरूकता अभियान ‘मैं हूं अभिमन्यु’ का शुभारंभ किया है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है। अभियान के अंतर्गत ‘मैं हूं अभिमन्यु’ शुभंकर के कटआउट तैयार कर सेल्फी पॉइंट, बैनर और महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, पूरे प्रदेश में इस अभियान को संचालित किया जा रहा है। आज दिनांक 03.10.24 को बड़वानी पुलिस कप्तान श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बड़वानी के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में ऑपरेशन ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के दौरान पुरुषों को पंपलेट वितरित किए गये, जिनमें महिला अपराधों के कारण जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा और लिंगभेद के बारे में जानकारी होगी। शहर के प्रमुख स्थानों पर सेल्फी बैनर भी लगाए जाएंगे, ताकि लोग इन मुद्दों के प्रति जागरूक हों।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पुरुषों में बाल्यकाल से ही लैंगिक समानता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। अभिमन्यु की तरह, जिसने गर्भावस्था में ही ज्ञान प्राप्त किया था, उसी तरह अभिभावकों को भी अपने बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही सामाजिक, नैतिक, मनोवैज्ञानिक और कानूनी ज्ञान देकर जागरूक जायेगा।
अभियान के तहत युवाओं को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा, और उन्हें महिलाओं के विचारों का सम्मान करने की शिक्षा दी जाएगी। तकनीकों के माध्यम से फैली अश्लीलता से दूर रहने और शिक्षा पर जोर देने का संदेश भी दिया जाएगा। इसके साथ ही, पुरुषों और लड़कों को महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील बनाने और रूढ़िवादी सोच से मुक्त होकर सकारात्मक व्यवहार विकसित करने पर जोर दिया गया।
ये
साथ ही अभियान का शुभारंभ आज भीमानायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में किया गया, जहां छात्रों को अभियान के उद्देश्यों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कई पुलिस और शैक्षणिक अधिकारी मौजूद रहे।
इस अभियान को पिछले साल भी प्रदेश भर में व्यापक जनसमर्थन मिला था। इस वर्ष नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों, मेला, शॉपिंग मॉल और बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस विभाग अन्य समन्वयकारी विभागों के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास किये जा रहें हैं।