*
*🔷पिस्टल के साथ लूट के आरोपी थाना नागलवाड़ी पुलिस की गिरफ्त में*
🔷 *थाना नागलवाड़ी पुलिस द्वारा लूट प्रकरण में बड़ी सफलता, आरोपियों से नकदी व अवैध हथियार जप्त, चार आरोपी पुलिस रिमांड पर*
प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक माधव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में थाना नागलवाड़ी पुलिस द्वारा दिनांक 20.01.2026 को थाना नागलवाड़ी क्षेत्र में घटित लूट की घटना का सफल खुलासा किया गया।
घटना के संबंध में थाना नागलवाड़ी पर अपराध क्रमांक 18/2026 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता एवं बढ़ाई गई धारा 25-ए आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान *आरोपी असलम पिता फैजु सैयद उम्र 22 वर्ष निवासी ईदगाह मोहल्ला बड़वानी, मुकेश उर्फ गारदा पिता लालू डावर उम्र 19 वर्ष निवासी बंधान बड़वानी, अनिल पिता रूमसिंह डावर उम्र 28 वर्ष निवासी बंधान बड़वानी एवं निवोद पिता सरदार बड़ोले उम्र 26 वर्ष निवासी इन्द्रपुर राजपुर* को पुलिस रिमांड पर लेकर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में लूटी गई राशि में से 71,000 रुपये नकद एवं एक काले रंग का बैग बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्टल जप्त की गई। घटना में प्रयुक्त दो-पहिया वाहन पूर्व से थाना राजपुर में जप्त है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को आज दिनांक 04.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
*जप्त मशरूका* – एक देशी पिस्टल, 71,000 रुपये नकद एवं एक काले रंग का बैग।
*पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक माधव सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक शक्तिसिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक 260 सूरजसिंह, प्रधान आरक्षक 346 राहुल पाटील, प्रधान आरक्षक चालक 503 राजेश, आरक्षक 544 जालम, आरक्षक 377 सतीश, आरक्षक 542 अजय nकलमे, आरक्षक 463 अशोक एवं आरक्षक 424 अरुण राठौड़ की सराहनीय भूमिका रही।*बड़वानी संवाददाता अजीज मंसूरी की रिपोर्ट

