• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
News Piolet MP
Advertisement
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
News Piolet MP
No Result
View All Result
Home खबरे

बढ़ती बेरोजगारी, वादा खिलाफी, पोषित अपराध, लोकतंत्र के चीरहरण के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव

श्री जीतू पटवारी, श्री बी.वी. श्रीनिवास, डॉ. विक्रांत भूरिया सहित कांग्रेस के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Editor by Editor
February 13, 2024
in खबरे, राजनीति
0
बढ़ती बेरोजगारी, वादा खिलाफी, पोषित अपराध, लोकतंत्र के चीरहरण के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा का घेराव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

भोपाल, 13 फरवरी 2024

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस द्वारा बेरोजगार युवाओं के मुद्दे, महिला अत्याचार, बढ़ते अपराध और सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर मोहन यादव सरकार की पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना, आंसू गैस के गोले छोड़ना व प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करना मोहन यादव सरकार का यह शर्मनाक व कायरतापूर्ण कृत्य है। एक तरफ सरकार अपने द्वारा किया वादे पूरे नहीं कर रही वहीं दूसरी तरफ लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही एवम विरोध करने पर दमन पर उतर आती है, हमने सरकार को काम करने का समय दिया था परन्तु सरकार अपने वादे पूरे नहीं कर पाई इसलिए अब इस दमनकारी निर्णयों वाली सरकार का विरोध आवश्यक है।
श्री पटवारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी बी श्रीनिवास के नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन द्वारा किया गया यह कायरतापूर्ण व्यवहार बताता है कि प्रदेश के नागरिकों के प्रश्नों का सरकार के पास कोई जवाब नही, इसके साथ ही हमारे 50 से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज द्वारा घायल करना एवम सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना इस सरकार की घबराहट को दर्शाता है।
श्री पटवारी ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों के हितों में चाहे वो युवा हों, महिला हों, किसान हों, बेरोजगार हों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़े अथवा गरीब हों इन सबकी आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम कांग्रेस पार्टी लगातार करती रहेगी एवं वादाखिलाफी वाली सरकार को वादा निभाने पर मजबूर करेगी।

श्री पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश में बेरोजगारी चरम पर हैं, सरकार के संरक्षण में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, मंहगाई का आलम यह है कि लोगां की कमर टूटी जा रही हैं। भाजपा का संकल्प पत्र मात्र दिखावटी साबित हुआ है। महिला उत्पीड़न में प्रदेश पहले से ही नंबर वन है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सरकार को नींद से जगाने के लिए भोपाल में आज विधानसभा का घेराव किया।
श्री पटवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. की मौजूदगी में प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा किए गए इस विधानसभा घेराव को पुलिस ने बेरिकेडिंग कर असफल करने का प्रयास किया। घेराव हेतु युवा कांग्रेस के कार्यकताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी लिंक रोड़ से छत्रपति शिवाजी (1250) चौराहे की ओर कूच किया, वहां पहले से ही भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। युवा कांग्रेस ने वहां लगाए गए बेरीकेट्स से आगे बढ़ने का प्रयास किया, पुलिस से झूमा-झटकी हुई, पुलिस द्वारा बल प्रयोग भी किया गया लेकिन उत्साही युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बेरीकेट्स पर चढ़ गए। कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पहले तो वाटर केनन का उपयोग किया, कार्यकर्ता विधानसभा भवन तक जाने की मांग कर रहे थे, तभी पुलिस बल द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए और बल प्रयोग किया। इसके बाद भी कार्यकर्ता नहीं माने, उनका कहना था कि प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों को ‘‘रोजगार दो-या गिरफ्तार करो’’।
जीतू पटवारी ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बने इसके लिए आप सब में तड़प होनी चाहिए, इसके लिए आपके मन में हर पल कांग्रेस को मजबूत करने की जिज्ञासा होनी चाहिए। सदन में रामायण और महाभारत जैसा बजट पढ़ दिया। संकल्प पत्र में भाजपा ने वादा किया था कि किसानों की उपज का समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी, क्या हो पा रही है ? सरकार कर ही नहीं सकती। हम गांव-गांव जाकर इसके लिए आन्दोलन करेंगे।
श्री पटवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस की जिद़ के आगे उन्हें झुकना पड़ा। बाद में पुलिस द्वारा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.,युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक डॉ.विक्रांत भूरिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, भोपाल शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना सहित युवा कांग्रेस के कई दर्जन पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और सभी केन्द्रीय जेल ले गए, कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने संबोधित करते हुए कहा कि देश का यह पहला राज्य मध्यप्रदेश है जहां सरकार युवाआें को रोजागर देने की जगह आनलाइल गेमिंग को वैधानिक कर शिक्षित युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। आपने कहा कि युवा कांग्रेस देश में लोकत्रंत बचाने के लिए अब सड़क पर उतरें। म.प्र.की सरकार अपने हीं संकल्प पत्र के वायदों से भाग रही है।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार रोजगार के नाम पर देश के पढ़े-लिखे युवाओं को पकोड़े तलवाने का कार्य करवा रही है। आप राहुल गांधी के सिपाही हैं, अगर आप सबने ठान लिया तो भाजपा कही टिकने वाली नहीं है।

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.विक्रांत भूरिया ने कहा कि अब प्रदेश में बेरोजगारों को रोजगार देने की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ी जाएगी। हमें यह लड़ाई पूरी ताकत से लड़ना है। हम रोजगार के लिए अपना अधिकार मांग रहे हैं, यह हमारा अधिकार है, हम सरकार से भीख नहीं मांगते। आपने कहा ‘‘रोजगार दो-या गिरफ्तार करो’’। हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने अपने संबोधन में कहा कि देश के किसान आन्दोलनरत है। किसान प्रधानमंत्री जी से मिलना चाहते हैं उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, उ.प्र. के किसान दिल्ली में नहीं आ पाएं, इसके लिए किलेबंदी कर दी गई है। इसके लिए प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने दीवार खड़ी करवा दी, कीलों के तार लगवा दिए गए है। हमारे अन्नदाता किसानों के साथ आतंकवादियों जैसे बर्ताव केन्द्र की सरकार कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्योगों में भर्ती के लिए बाहर के लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं जबकि प्रदेश का नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। आपने यहां तक कहा कि यह जुमलों की सरकार है, कोई गारण्टी देना नहीं चाहती।
विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार सदन में झूठे आंकडे प्रस्तुत कर रही है। सरकार ने सदन में कहा कि हमने 60 लोगों को विदेश में प्रशिक्षण के लिए भेजा। प्रदेश की आबादी आज 8 करोड़ के लगभग है जिसमें मात्र 60 लोगों को प्रशिक्षण के लिए विदेश भेजा जाना सही है। युवाआें को भटकाने का कार्य म.प्र. की सरकार कर रही है।
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव के आयोजन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव, सह-प्रभारीगण मानसिंह राठौर, अजीतसिंह, श्रीकृष्णहरि, प्रदेश संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिला-विधानसभा एवं ब्लाक अध्यक्षों ने अपने साथियों के साथ लिया। विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक पी.सी.शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र मण्डलोई, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष चैधरी, मितेन्द्र दर्शनसिंह, हेवरनसिंह कंसाना, प्रतिमा (पिंकी) मुदगल, वंदना बेन, मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जकी आदि सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous Post

Ideal Mobile Gambling Enterprise: The Ultimate Guide to the Top Mobile Casino Sites

Next Post

Why Are Lymph Nodes Swollen?

Editor

Editor

Next Post

Why Are Lymph Nodes Swollen?

Please login to join discussion
News Piolet MP

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

deneme bonusu veren siteler - canlı bahis siteleri - casino siteleri casino siteleri deneme bonusu veren siteler canlı casino siteleri