[ad_1]

सास के सामने ही किचन में ‘लत लग गई’ पर डांस करने लगी बहू
Saas Bahu Video: सोशल मीडिया पर सास-बहू के वीडियो की भरमार है. आए दिन सास-बहू के प्यार और तकरार भरे वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे. इस वीडियो में बहू और सास के बीच जो दिखाया गया है, वो शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा. वायरल हो रहे इस वीडियो में बहू अपनी सास के सामने बिंदास होकर डांस कर रही है. कुछ देर बाद सास ने जो किया, वो देखकर आप हैरान रह जाएंगे.
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सास किचन में खाना बना रही हैं, और बहू वहीं सामने ही दीपिका पादुकोण के गाने लत लग गई पर डांस करना शुरु कर देती है. बहू ने साड़ी पहनकर रखी है और बिंदास होकर डांस किए जा रही है. कुछ देर बाद वो डांस करते-करते किचन में सास के पास जाती है और ठुमके लगाते हुए अपनी सास के पास जाकर डांस करने लगती है. वो जैसी ही वापस बार आती है, सास मुड़कर देखती हैं और बड़े प्यार से स्माइल करती हैं.
देखें Video:
वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि सास और बहू के बीच बहुत प्यार और अच्छी बॉन्डिंग है. तभी तो बहु बिंदास होकार सास के सामने डांस कर रही है. ये वीडियो देखकर हर कोई सास और बहू दोनों की ही तारीफ कर रहा है. वीडियो को अबतक करीब 70 हजार लाइक्स मिल चुके हैं. लोग वीडियो पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मुझे भी ऐसी सासु मां चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा- सास-बहू की सुपर जोड़ी.
Featured Video Of The Day
हिमाचल प्रदेश में वोटिंग जारी, मंडी से ग्राउंट रिपोर्ट दिखा रहे हैं सौरभ शुक्ला
[ad_2]
Source link

