[ad_1]
आपने सुना तो जरूर होगा समंदर में बड़ी और विशालकाय मछलियां, छोटी-छोटी मछलियों का शिकार करती हैं. लेकिन कोई मछली चालाकी से जाल बिछा कर दूसरी मछलियों का शिकार करती है, ऐसा शायद आपने न देखा होगा और न ही सुना होगा. ट्विटर पर सामने आए एक वीडियो में एक विशालकाय व्हेल फिश को बकायदा जाल बिछा कर दूसरी मछलियां का शिकार करते देखा जा सकता है. इस चालाक व्हेल का शातिराना अंदाज देख आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.
यह भी पढ़ें
शातिर व्हेल ने बिछाया जाल
ट्विटर पर शेयर हुए इस वीडियो को पहली नजर में देखने से ऐसा लगता है जैसे किसी ने जाल बिछाया हो जिसमें ढेर सारी छोटी-छोटी मछलियां जाकर फंस गई हों. इन छोटी मछलियों को अंदाजा भी नहीं होता कि निडर होकर वो जिस पानी में डुबकियां लगा रही हैं, दरअसल वह एक विशालकाय मछली का खुला हुआ मुंह है. मछली ने अपने मुंह में पानी भर कर इस तरह खुला रखा है कि छोटी मछलियां उसे में डुबकी मार रही होती हैं, जब ढेरों मछलियां व्हेल फिश के मुंह में अंदर आ जाती हैं तो वह अचानक से मुंह बंद कर लेती है.
That’s called a whale trap! pic.twitter.com/aafvOcZJWK
— Figen (@TheFigen) July 12, 2022
3.2 मिलियन से अधिक व्यूज
वीडियो को Figen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘इसे कहते हैं व्हेल ट्रैप’. इस वीडियो को 3.2 मिलियन बार देखा जा चुका है, साथ ही एक लाख से अधिक लाइक्स इस वीडियो पर आए हैं. ट्विटर यूजर्स व्हेल और मछलियों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते दिखे. किसी ने कमेंट करते हुए लिखा, कि इतना अधिक समंदर का पानी व्हेल के जीवन के लिए घातक है, तो किसी ने लिखा कि मछलियां व्हेल के पेट में जाकर इसी पानी में तैर रही होंगी.
[ad_2]
Source link