[ad_1]

Bear Attacked Three People: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक खूंखार भालू एक बाइक सवार शख्स पर हमला करते नजर आ रहा है. वीडियो में भालू शख्स के चेहरे को कई जगह से नोच-नोचकर लहूलुहान कर रहा होता है, इस दौरान शख्स की चीखें सुनकर वहां इलाके के लोग इकट्ठा हो जाते हैं और किसी तरह शख्स को भालू से बचाने की कोशिश करने लगते हैं. इसी दौरान भालू ने भीड़ पर भी हमला कर दिया, जिसमें दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए. वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की भी हालत खराब हो गई है. कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें.
यह भी पढ़ें
चौंका देने वाला यह वीडियो तमिलनाडु के तेनकासी जिले का बताया जा रहा है, जहां एक भालू ने एक के बाद एक तीन लोगों पर हमला बोल दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भालू ने पहले बाइक सवार शख्स पर हमला कर दिया और इसके बाद उसके चेहरे को कई जगह से नोच-नोचकर लहूलुहान कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. इस दौरान शख्स की दर्दभरी चीख सुनकर इलाके के लोग वहां इकट्ठा हो गए और भालू के चंगुल से शख्स को निकालने की कोशिश करने लगे. भालू को भगाने के लिए लोगों ने उसे पत्थर भी मारे, लेकिन गुस्से से तिलमिलाया भालू रुका नहीं, बल्कि और तेजी से शख्स के चेहरे को नोचने लगा. यह मंजर वाकई हैरान कर देने वाला है. फिलहाल शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है.
यहां देखें वीडियो
The road vegetable seller was beaten by the bear brutally in tenkasi#Bear#AnimalCrossingpic.twitter.com/p1WWHjrh5B
— Sankar C (AlaguTamil) (@SankarPhD) November 6, 2022
बताया जा रहा है कि भालू ने शख्स पर तब हमला किया जब वो बाइक से मसाला पैकेट लेकर शिवसैलम से पेठानपिल्लई जा रहा था. इस दौरान जंगल का रास्ता पार करते समय एकाएक भालू ने बाइक सवार पर हमला बोल दिया. लोगों ने शख्स को भालू से बचाने की हर एक संभव कोशिश की, लेकिन भालू रूका नहीं, इसी दौरान भालू ने भीड़ पर भी हमला कर दिया, जिसमें दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए. सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे और टीम ने बिना वक्त गुजारे खूंखार भालू को पास के इलाके में ट्रैक कर पकड़ लिया.
Featured Video Of The Day
राजस्थान के अजमेर में शुरू हुआ पुष्कर मेला
[ad_2]
Source link

