[ad_1]

जंगल के इस हैरतअंगेज नजारे का वीडियो हुआ वायरल
जंगल की दुनिया अलग ही नहीं, बल्कि बड़ी अजीबोगरीब भी होती है. यहां अजब-गजब घटनाएं घटती रहती हैं, जो कई बार बेहद हैरतअंगेज होती है, जिन पर यकीन कर पाना कई बार बेहद मुश्किल हो जाता है. कई बार जब इस अनदेखी दुनिया का सच सामने आता है, तो हर किसी को चौंका देता है. सोशल मीडिया पर जंगल का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो आपको डराने के साथ-साथ चौंका भी सकता है. ट्विटर पर शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें
यहां देखें वीडियो
A strange video was filmed by a copter. It bends trees and rushes through the taiga.
What could this be?
— The Figen (@TheFigen_) February 11, 2023
जंगल में दिखा अजीबोगरीब नजारा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को Figen नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप जंगल का हैरतअंगेज नजारा देख सकते हैं. वीडियो में कई सारे पेड़ झूमते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन ये साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है कि, इन पेड़ों के झूमने की वजह कुछ और ही है. वीडियो में एक पेड़ को झूमते देखकर ऐसा महसूस हो रहा है मानो कोई विशालकाय जानवर या जीव वहां मौजूद हो, जो इन पेड़ों के बीच से गुजर रहा है और जिसकी वजह से पेड़ झूमते दिखाई दे रहे हैं.
यूजर्स बोले ‘किंग कॉन्ग लगता है’
वायरल हो रहे इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘एक हेलीकॉप्टर द्वारा एक अजीब वीडियो फिल्माया गया था. यह पेड़ों को झुकाता है और जंगल के माध्यम से भागता है.’ वीडियो पर 8 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 5 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘यह कुछ लॉर्ड ऑफ द रिंग्स की तरह लग रहा है.’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये कोई शिकारी लगता है.’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘यकीनन ये किंग कॉन्ग है.’
Featured Video Of The Day
गुड मॉर्निंग इंडिया : बीजेपी नेता निशिकांत के नोटिस पर राहुल गांधी से मांगा गया जवाब
[ad_2]
Source link

