[ad_1]

ITBP के जवानों और श्रद्धालुओं में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जोश, हर हाथ में दिखा तिंरगा
Azadi Ka Amrit Mahotsav: ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga Campaign) अभियान को लेकर देश की जनता में उत्साह देखते ही बन रहा है. अमृत महोत्सव में पहाड़ और मैदान भी गोते लगा रहे हैं, इसका अंदाजा हाल ही में वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है, जिसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों के साथ तिरंगा यात्रा निकालते दिख रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारत माता के जयकारों से चारों धाम गूंज रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभियान को बढ़ावा देते हुए आईटीबीपी के जवान कमान संभालते नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें
[ad_2]
Source link

