🔷 *तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, लूटी गई सामग्री जप्त*
दिनांक 02.02.2026 को फरियादी उदलसिंह पिता तेजराम चौधरी, उम्र 37 वर्ष, निवासी मवई, जिला जालौन (उत्तर प्रदेश) ने थाना वरला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 31.01.2026 को मुंबई कांदावली नयागांव से नई पिकअप मैक्स वाहन लेकर बनारस जा रहा था। मार्ग में नासिक से तीन व्यक्तियों को सेंधवा तक 200 रुपये प्रति व्यक्ति भाड़ा लेकर बैठाया गया। आरोपियों ने टोल टैक्स बचाने का बहाना कर फरियादी को भ्रमित किया और पलासनेर से सोलवन-मालवन मार्ग के ईमली घाटी पुलिया के पास रोककर पीकअप वाहन और मोबाईल छिन लिए।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना वरला में अपराध क्रमांक 25/26 धारा 309(4) बीएनएस (लूट) पंजीबद्ध किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन में और एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वरला निरीक्षक नारायण रावल* के नेतृत्व में तत्काल टीम का गठन किया गया। सायबर सेल बड़वानी/सेंधवा के अधिकारियों और कर्मचारियों की सहायता से तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए गए।
तत्काल पतारसी के दौरान पता चला कि लूटा हुआ वाहन ग्राम वाक्या के जंगल में जर्जर स्थिति में पड़ा है। पुलिस टीम ने वाहन को मौके पर तस्दीक कर जप्त किया। वाहन से 05 नग टायर, स्टेयरिंग, बैटरी और लाइट निकाल दिए गए थे।
दिनांक 04.02.2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि लुटे हुए वाहन में ग्राम मोहाला का सागर देखा गया। पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया। विस्तृत पूछताछ में उसने अपने साथियों – *खजान पिता दितला भिलाला, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोहाला, सुनील पिता रिछा भिलाला, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोहाला, निहाल पिता रिछा, जाति भिलाला, निवासी मोहाला, रविन्द्र पिता टेटा, जाति भिलाला, निवासी मोहाला* की भागीदारी स्वीकार की। आरोपी ने लूटे गए वाहन से निकाली गई सामग्री तथा अपने स्वयं के पीकअप वाहन को अपने घर में रखने की जानकारी दी।
आज दिनांक 05.02.2026 को *आरोपी सुनील पिता रिछा भिलाला* को भी गिरफ्तार किया गया। अन्य दो *आरोपी निहाल और रविन्द्र* अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी एवं जप्त सामग्री:*
1. *सागर पिता सुभान मोरे, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोहाला, थाना सेंधवा*
पीकअप वाहन (क्रमांक MP10G3045) – 4,00,000 रुपये
02 नग टायर – 8,000 रुपये
लोहे का व्हील पाना – 500 रुपये
एंड्रॉइड मोटोरोला मोबाईल – 5,000 रुपये
*2. खजान पिता दितला भिलाला, उम्र 25 वर्ष, निवासी मोहाला*
01 नग बैटरी – 6,000 रुपये
02 नग पीकअप हेडलाइट – 8,000 रुपये
वीवो एंड्रॉइड मोबाईल – 5,000 रुपये
*3. सुनील पिता रिछा भिलाला, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोहाला*
पीकअप स्टेयरिंग – 5,000 रुपये
02 नग टायर – 8,000 रुपये
पीकअप चाबी – 1,000 रुपये
ओप्पो मोबाईल – 5,000 रुपये
*फरार आरोपी:* – निहाल पिता रिछा, जाति भिलाला, निवासी मोहाला
रविन्द्र पिता टेटा, जाति भिलाला, निवासी मोहाला
*पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी वरला निरीक्षक नारायण रावल, उप निरीक्षक कृष्णा मंडलोई, सहायक उपनिरीक्षक धनेश्वर पाटील, सहायक उपनिरीक्षक संजय पाटीदार (सायबर सेल सेंधवा), प्रधान आरक्षक 428 दीपक, प्रधान आरक्षक 180 योगेश पाटील (सायबर सेल बड़वानी), प्रधान आरक्षक 291 रवि कनासे, आरक्षक 608 जयराम, आर. चा. 556 सतीश, आर. 591 नीरज डांगरे (सायबर सेल सेंधवा) की सराहनीय भूमिका रही।*बड़वानी संवाददाता अब्दुल अजीज मंसूरी की रिपोर्ट

