• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
News Piolet MP
Advertisement
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
News Piolet MP
No Result
View All Result
Home खबरे

बड़वानी जिला हज कमेटी द्वारा हुज्जाजे इकराम का टीकाकरण एवं सेहत जांच मुकम्मल

Editor by Editor
February 18, 2026
in खबरे
0
बड़वानी जिला हज कमेटी द्वारा हुज्जाजे इकराम का टीकाकरण एवं सेहत जांच मुकम्मल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

बड़वानी जिला हज कमेटी द्वारा आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को इकरा भवन, पूजा स्टेट, बड़वानी में हज पर रवाना होने वाले लगभग 160 हुज्जाजे इकराम के लिए टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण (सेहत जांच) का विशेष कैंप मुनअकिद किया गया।
इस कैंप में हाजियों को मेनिन्जाइटिस (दिमागी बुखार) का टीका लगाया गया तथा पोलियो की खुराक पिलाई गई। यह एहतियाती इंतज़ाम हज यात्रा से पूर्व अनिवार्य प्रक्रिया के तहत किया गया।
कार्यक्रम की सरपरस्ती जिला हज कमेटी के अध्यक्ष आदिल तिगाले ने की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हाजी असलम शेख, हज वेलफेयर सोसाइटी के उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम तिगाले, वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल सादिक चंदेरी, आरिफ शेख (इकरा), रोल सिंह चौहान, किरण चौहान, हाजी फजलुर्रहमान शेख, मजहर खान, इरशाद मंसूरी, अयूब खान, हाजी गफ्फार खान शेरी सहित कमेटी के अन्य अरकान मौजूद रहे।


चिकित्सकीय टीम का नेतृत्व जिला चिकित्सालय की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेखा जमरे एवं सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना ने किया। जिला वैक्सीन प्रभारी मनोज नाइक, डॉ. तालिब अली सैय्यद, टीका प्रभारी वहीदा खान, पारू ठाकुर, गोपाल सोलंकी, सादिक अली, मनीषा, विनीत, हबीबा, हेमलता, सरिता तथा कमल वर्मा ने अपनी खिदमात अंजाम देते हुए तमाम हाजियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर टीकाकरण संपन्न कराया।
स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत जारी प्रमाण-पत्र हज कमेटी द्वारा नियुक्त हज ट्रेनर हाजी जाबीर खान (टिकरी), हज इंस्पेक्टर हाजी शब्बीर पठान (ठीकरी) तथा मोहम्मद आरिफ मंसूरी (सेंधवा) द्वारा तस्दीक (प्रमाणित) किए गए। ये प्रमाण-पत्र हाजी डॉ. अब्दुल रशीद पटेल (पूर्व चीफ मेडिकल ऑफिसर), हाजी मोहम्मद सादिक शेख, हाजी अब्दुल रहीम तिगाले एवं जिला कमेटी सदस्य अफजल खान के हाथों हुज्जाजे इकराम को तकसीम किए गए।
जिला हज कमेटी के अरकान ने इत्तिला दी कि मार्च 2026 के अंतिम सप्ताह, ईद-उल-फितर के बाद, सेंधवा में हाजियों की दूसरी मरहले की ट्रेनिंग (तरबियत) आयोजित की जाएगी।
कैंप के इख्तिताम पर आरिफ शेख (इकरा) ने तमाम जिम्मेदारान, डॉक्टर्स और हाजियों का दिली शुक्रिया अदा किया।
बड़वानी संवाददाता अब्दुल अजीज मंसूरी की रिपोर्ट

Previous Post

बड़वानी जिला हज कमेटी द्वारा हुज्जाजे इकराम का टीकाकरण एवं सेहत जांच मुकम्मल

Editor

Editor

Please login to join discussion
News Piolet MP

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

deneme bonusu veren siteler - canlı bahis siteleri - casino siteleri casino siteleri deneme bonusu veren siteler canlı casino siteleri error code: 520