बड़वानी जिले के अंजड तहसील के ग्राम बड़गांव में अखिल भारतीय चैतन्य साधक परिवार बडगांव के तत्वावधान में ब्रह्मलीन परम पूज्य संत श्री लक्ष्मण चेतन्य जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य गौ सेवा धाम आश्रम कटार से पधारे पूज्य संत श्री सुखदेव चैतन्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आज तीसरा दिवस आरंभ हुआ
सर्वप्रथम अखिल भारतीय चैतन्य साधक परिवार के पधारे समस्त भक्तों द्वारा महाराज जी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया
तत्पश्चात महाराज जी के मुखारविंद से ओम का जाप, हरि नाम का जाप, हरे कृष्णा हरे राम का जाप, अष्टमकम वंदना के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज तृतीय दिवस का शुभारंभ हुआ
जिसमें महाराज जी ने मां के गर्भ में ईश्वर जो वचन लेकर जन्म लेता है बाहर आकर संसार रूपी मोहमाया में उलझ कर सब भूल जाता है, बीत गए दिन भजन बिनारे , भुला तु उसको जिसने तुझे बनाया ,हरि नाम की खेती को खेडना, आदि भजनों से भक्तों को भाव विभोर कर दिया
तत्पश्चात राजा परीक्षित की संपूर्ण कथा सुनाई
ऋषि मांडव्य द्वारा श्रापित यमराज को विदुर अवतार में अपमान सहना पड़ा ,सुखदेव जी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा सुनकर इंसान संसार रूपी आसक्ति छोड़कर भगवान रूपी आसक्ति में लग जाता है आदि दृष्टांतों से महाराज जी ने भक्तों को अवगत करवाया
सात दिवसीय कथा के आयोजन में नायक कंस्ट्रक्शन के मालिक एवं इंदिरा नहर परियोजना के अध्यक्ष श्री रामेश्वर जी नायक , एवम किशन जी नायक द्वारा सात दिवस तक भोजन एवं अंतिम दिवस विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जय मां कोचरा देवी कंस्ट्रक्शन के मालिक श्री प्रहलाद जी जाधव द्वारा पंडाल की व्यवस्था एवं महाराज जी के ठहरने की व्यवस्था की गई
महाराज जी के मुखारविंद से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सुनकर भक्त पुरुष माताएं बहने झूमते नजर आए
जिसमें साधक परिवार बंजारा पारंपरिक पहनावे में सजे स्त्री पुरुष युवक युवतियां आकर्षक लग रहे थे , नागलवाड़ी से बद्री पवार,। राजपुर संवाददाता महिपाल सिंह ठाकुर की रिपोर्ट