[ad_1]

मक्का में गैर मुस्लिमों का जाना पूरी तरह से बैन है. यह एक पवत्र स्थल है, जहां दुनिया भर के मुस्लिम जाकर यहां इबादत करते हैं. वहीं इजरायल के एक यहूदी पत्रकार ने सबसे छिपकर मक्का में प्रवेश कर लिया है. अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, साथ ही साथ यहां जाकर उसने एक रिपोर्टिंग भी की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस पत्रकार का नाम तमार है. गिल तमारी की रिपोर्टिंग को इजरायल के चैनल 13 ने सोमवार को एक रिपोर्ट प्रसारित की थी, जिसमें चैनल के वर्ल्ड न्यूज एडिटर गिल तमारी कार से मक्का शहर घूम रहे हैं और मक्का की महत्वपूर्ण जगहों के बारे में बता रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद दुनिया भर के मुस्लिम यूज़र्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें
देखें वीडियो
מכה היא העיר הכי קדושה לאיסלאם ומוקפת בכניסתה במצלמות משוכללות כדי למנוע כניסה למי שאינו מוסלמי. גיל תמרי היה לכתב הישראלי הראשון שהצליח להיכנס ולצאת למסע בעיר. ומה קרה כשחשדו בו? הכתבה המלאה – הערב במהדורה המרכזית@tamarygilpic.twitter.com/BzYKXP06P0
— חדשות 13 (@newsisrael13) July 18, 2022
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिपोर्टर कार में बैठकर रिपोर्टिंग कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रिपोर्टर मक्का गेट से होकर गुजरता है, जहां गैर-मुस्लिमों का जाना पूरी तरह से बैन है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. लोग रिपोर्टर की इस हरकत से काफी नाराज़ हैं. मामले को आगे बढ़ता देख चैनल ने माफी मांग ली है.
देखें ट्वीट
Disclaimer: I would like to reiterate that this visit to Mecca was not intended to offend Muslims, or any other person. If anyone takes offense to this video, I deeply apologize. The purpose of this entire endeavor was to showcase the importance of Mecca and the beauty
…. https://t.co/aAxipctRrG
— גיל תמרי (@tamarygil) July 19, 2022
सउदी ने हिब्रू भाषा में वीडियो जारी कर कहा कि इजराइल के मेरे प्यारे दोस्तों आपका एक पत्रकार मक्का शहर में आता है और पूरा शहर घूमकर वीडियो बनाता है और आपका चैनल उसे प्रसारित भी करता है. इस वीडियो पर कई लोगों ने ट्वीट भी किए हैं. एक यूज़र ने कहा है- मक्का के नियमों को तोड़कर आपने गलत किया. वहीं एक यूज़र ने लिखा है- ये बहुत ही शर्म की बात है.
वीडियो देखें- Gujarat: उकाई बांध से तापी नदी में छोड़ा गया पानी, बढ़ा जलस्तर
[ad_2]
Source link

