[ad_1]

Social Media Viral Video: हम सभी को पता है कि जंगल का राजा शेर होता है. शेर बहुत ही ताकतवर होता है. कोई भी जानवर इससे पंगा नहीं लेना चाहता है. मगर एक बंदर ने शेर से पंगा ले लिया है. इस बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर शेर की सवारी करता हुआ नज़र आ रहा है. हालांकि, ये वीडियो कितना सच है हम इस बात की पुष्टि नहीं करते है. ये वीडियो एडिटेड भी हो सकता है, मगर लोगों को इस वीडियो को देखने के बाद हंसी आ रही है. साथ ही साथ लोग चौंक भी रहे हैं.
यह भी पढ़ें
देखें वायरल वीडियो
कुछ कर गुजरने का जज्बा आपको शेर की सवारी भी करवा सकता है 😂#ViralVideo#ViralPostpic.twitter.com/dayEtINC3E
— Dr. Vivek Bindra (@DrVivekBindra) December 7, 2022
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बंदर एक शेर की सवारी कर रहा है. ये बंदर बिल्कुल बहादुर नज़र आ रहा है. अमूमन ये होता है कि शेर को देखने के बाद लोग अपना रास्ता छोड़ देते हैं. कोई भी जानवर शेर के सामने आने से डरता है, मगर बंदर मामा तो बेफिक्री से उसकी सवारी करते हुए नज़र आ रहे हैं.
इस वायरल हो रहे वीडियो को मोटिवेशनल गुरु विवेक बिंद्रा ने शेयर किया है. इस वीडियो को 40 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ देखने को मिल रहे हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंच करते हुए लिखा है- भाई को मौत का कोई खौफ नहीं है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये तो बंदर एकदम शेरदिल है. डर ही नहीं लगता है इसे.
वीडियो देखें- ये 8 Teams भिड़ेंगी FIFA World Cup Quarter-finals में
Featured Video Of The Day
एमसीडी में ‘आप’ को बहुमत, 134 सीटें जीतीं
[ad_2]
Source link

