• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
News Piolet MP
Advertisement
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
News Piolet MP
No Result
View All Result
Home खबरे

कैबिनेट मंत्री श्री सिलावट की अध्यक्षता में मत्स्य महासंघ की काम-काज समिति की बैठक संपन्न

Editor by Editor
August 30, 2022
in खबरे
0
कैबिनेट मंत्री श्री सिलावट की अध्यक्षता में मत्स्य महासंघ की काम-काज समिति की बैठक संपन्न
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

कैबिनेट मंत्री श्री सिलावट की अध्यक्षता में मत्स्य महासंघ की काम-काज समिति की बैठक संपन्न

छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए तीन गुना छात्रवृत्ति मिलेगी
इंदौर
मंत्रालय में जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के अध्यक्षता में मत्स्य महासंघ काम-काज समिति की 106वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, संचालक मत्स्योद्योग श्री भारत सिंह, मत्स्य महासंघ के प्रबंध संचालक श्री पुरुषोत्तम धीमान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री श्री सिलावट ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
मंत्री श्री सिलावट के अध्यक्षता में आयोजित काम-काज समिति की बैठक में मत्स्य महासंघ के कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ मछुआ कल्याण तथा मछुआ समाज के बच्चों को शिक्षा देने के लिए विभाग द्वारा ने दी जाने वाली छात्रवृत्ति को भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिए की छात्र और छात्राओं को बड़े शहरों में कोचिंग संस्थाओं में पढ़ाई के लिए भी सुविधा और अनुदान दिया जाए उसके लिए आगामी काम काज समिति में प्रस्ताव लाया जाए। इसके साथ ही ऐसे मछुआ समाज के बच्चे जिनकी पढ़ाई बीच में ही छूट गई है उनको भी कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़कर रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए काम किया जाए।
श्री सिलावट ने कहा कि राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों की तरह ही मत्स्य महासंघ के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता देंगे। मंत्री ने कहा कि मछुआ समाज के लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए विशेष अनुदान और प्रोत्साहन राशि देने के लिए विशेष कैंप लगाए जाने का भी निर्णय लिए गया है। जिससे मछुआ समाज के सर्वांगीण और समुचित विकास के लिए शासन की अन्य योजना का लाभ भी दिया जाएगा।
मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास मंत्री श्री सिलावट ने मत्स्य महासंघ और विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष का राशि का पूरा उपयोग नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और सख्त निर्देश दिए कि बजट में आवंटित राशि का पूरा उपयोग किया जाये। मत्स्य उत्पादन के लक्ष्य को बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।
बजट की पूरी राशि खर्च नहीं करने पर प्रबंध संचालक मत्स्य संघ पर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं को सफल बनाने के लिए अच्छी रणनीति बनाएं और लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य योजना बनाकर उन्हें जल्द अवगत कराएं।
*रखा लक्ष्य देश में अव्वल बने मध्यप्रदेश*
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य बजट की पूरी राशि खर्च करने के अलावा अतिरिक्त राशि आवंटित कराकर विकास कार्य करने का होना चाहिए। हमें लक्ष्य से आगे बढ़ कर कार्य करना है और मछली उत्पादन में प्रदेश को देश में पहले स्थान पर ले जाना है।
श्री सिलावट ने कहा कि मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, पं. बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के एक्सपर्ट्स और मछली उत्पादन से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर रणनीति बनाने के बात कही। मीठे पानी में ज्यादा मछली पालन करने वाले राज्यो के एक्सपर्ट और निजी संस्थाओं से भी संपर्क कर कार्योजना बनाई जाए।

Previous Post

Shocking Video: This Person Started Bathing In The Bathing Tub Inside The Metro, Started Hitting The Passengers On Interrupting

Next Post

समुद्र की लहरों के साथ सुकून की तलाश में बैठा है कुत्ता, 81 लाख लोगों ने देखा ये शानदार वीडियो

Editor

Editor

Next Post
समुद्र की लहरों के साथ सुकून की तलाश में बैठा है कुत्ता, 81 लाख लोगों ने देखा ये शानदार वीडियो

समुद्र की लहरों के साथ सुकून की तलाश में बैठा है कुत्ता, 81 लाख लोगों ने देखा ये शानदार वीडियो

Please login to join discussion
News Piolet MP

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

deneme bonusu veren siteler - canlı bahis siteleri - casino siteleri casino siteleri deneme bonusu veren siteler canlı casino siteleri