आज वीर टांटिया नगर, तेजपुर गड़बड़ी, इंदौर में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक चेतना के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बस्ती के पुरुषों, महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में माता सावित्रीबाई फुले पाठशाला के बच्चों द्वारा एक इमेज थिएटर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें “माता सावित्रीबाई फुले : संपूर्ण जीवन कथा” को सरल, प्रभावशाली और भावनात्मक ढंग से दर्शाया गया। बच्चों की इस प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया।
कार्यक्रम के दौरान माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बस्ती की महिलाओं द्वारा विशेष रूप से उनका 195वाँ जयंती जन्मदिवस मनाया गया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के लिए किए गए योगदान तथा सामाजिक सुधार के कार्यों को याद किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने माता सावित्रीबाई फुले के बलिदान, साहस और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों को स्मरण किया। उनके जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में दुर्गेश मंसूरिया, अभिषेक जी, गौरव जी और शरण भाई ने बच्चों, युवाओं और उपस्थित नागरिकों को माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, विचारों और आज के समय में उनकी प्रासंगिकता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस आयोजन में नव निर्माण मंच संस्था के साथी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करना रहा, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने आत्मसात करने का संकल्प लिया। प्रधान संपादक नाज मोहम्मद पायलेट

