जिला बड़वानी में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रमांक 30/26 में गुमशुदा की तलाश हेतु सतत प्रयास किए गए। उक्त संबंध में थाना स्तर पर टीम गठित कर पतासाजी की गई तथा संभावित स्थानों पर तलाश की गई। दौरान पतासाजी गुमशुदा महिला को सकुशल दस्तयाब किया गया।
*आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उक्त महिला को उसकी माता के सुपुर्द किया गया। पुलिस की इस कार्यवाही से परिजनों द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।*प्रधान संपादक नाज मोहम्मद पायलेट
