आज दिनांक 17.02.2026 (मंगलवार) को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों द्वारा अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायतों पर शीघ्र, वैधानिक एवं पारदर्शी कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित थाना प्रभारियों एवं अनुविभागीय अधिकारियों को 07 दिवस की समय-सीमा में कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
*जनसुनवाई के दौरान डीएसपी (म0सु0) बड़वानी श्री महेश सुनैया, शिकायत शाखा प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे।*बड़वानी संवाददाता अब्दुल अजीज मंसूरी की रिपोर्ट
