खरगोन!मिथुन कनासे
मगरखेड़ी. क्षेत्र के ग्राम जरोली में अभिमन्यु क्लब जरोली के तत्वाधान में शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र (जीतू)ठाकुर के नेतृत्व में हुआ यह आयोजन का द्वितीय वर्ष है जिसमें कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। जो कि यह आयोजन शुक्रवार सुबह 11 बजे से चालू होकर देर रात 12 बजे तक चला रहा जिसमें इंट्री फीस 501 रुपए रखी गई थी।अभिमन्यु क्लब जरोली ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में खरगोन बड़वानी धार तीन जिलों की टोटल 20 टीमों ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करने से पहले सबसे पहले खिलाड़ियों जीतू ठाकुर सरपंच प्रतिनिधि से हाथ मिलाकर खिलाड़ियों हौसला बढ़ाया गया।

प्रतियोगिता को देखने के लिया आसपास के हजारों दर्शकों ने आनंद लिया।वही कबड्डी प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया साथ हीजिसमे प्रथम पुरस्कार जनपद सदस्य दिनेश वास्कले की ओर से 21000 रुपए वही द्वितीय पुरस्कार सरपंच प्रतिनिधि जीतू ठाकुर की ओर से 11000 रुपए और तृतीय पुरस्कार उपसरपंच मडिया पटेल उपसरपंच की ओर से 5100 रुपए एवं मैच ऑफ द मेन कन्हैया कनासे की ओर से 3100 रुपए का रखा गया था। जिसमें प्रथम विजेता जय माता दी टीम मोदकानापुर द्वितीय विजेता अभिमन्यु क्लब जरोली व तृतीय कंपेल रही। यह आयोजन क्षेत्र जरोली में दूसरी बार जीतू ठाकुर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।जिसमें अभिमन्यु क्लब जरोली में की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

