खरगोन! मिथुन कनासे
इंग्लिश का पहला पर्चा हल करके निकले विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
मगरखेड़ी. माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हो गई हैं। स्थानीय संकुल केंद्र, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मगरखेड़ी में पहले दिन अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।जिसमें ड्यूटी पर लगे सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।
परीक्षा को सुव्यवस्थित संचालित करने के लिए केंद्र अध्यक्ष महेश ठाकुर एवं सहायक केंद्र अध्यक्ष प्रमोद वर्मा की निगरानी में पुख्ता प्रबंध किए गए थे पहले अंग्रेजी के पर्चे में केंद्र पर कुल 128 दर्ज विद्यार्थियों में से 127 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। सुबह 9 से 12 बजे तक चली परीक्षा के दौरान कड़ा अनुशासन देखने को मिला।
पेपर हल कर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र काफी सरल रहा,वही पेपर हल करने के दौरान विद्यार्थी एक दूसरे को पर्चा बताकर आकलन कर रहे थे वही परीक्षा केंद्र पर उपस्थित बच्चों ने परीक्षा को लेकर अनुशासन अपनाया।
जिससे उनमें उत्साह है। केंद्राध्यक्ष ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार परीक्षा शुचिता के साथ संपन्न कराई जा रही है।
वही अगले पर्चे की तैयारी को लेकर शिक्षक फिर से जुट जाएंगे।
फोटो.1.अंग्रेजी का पर्चा हल करके बाहर निकलती छात्राएं
