धार जिले के मांडव। नगर में शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर मांडव शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान नगर की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट कैमरा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कई वक्ताओं ने कहा कि समय पर समाधान नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को अवगत कराकर समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक के अंत में नगर के विकास एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई।
एसडीओपी मोनिका सिंह के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई एसडीओपी ने कहा तुरंत इन विषयों पर निराकरण किया जाएगा। मांडव संवाददाता विजेंद्र चिंटू पाल की रिपोर्ट
