श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अनिल पाटीदार, श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन मे निरी. सुनिता मण्लडोई थाना प्रभारी खेतिया व थाना खेतिया स्टाफ के द्वारा आज दिनाक 05.07.2024 को नए कानून – नए प्रावधान के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 (B.N.S.) ,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023(BNNS) भारतीय साक्ष्य अधिनिमय 2023 (BSA) का सम्पुर्ण भारतवर्ष में लागु होने से भिलाटी मोहल्ला खेतिया मे क्रार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे नए कानुन के संबध मे जानकारी दी गई जिसमे मोहल्ले वरिष्ठ नागरिक , महिला पुरुष ,बालक ,बालिकाए उपस्थित रहे। जिन्हे नया कानून लागु होने से अवगत कराते हुए ई.एफ.आई.आर., जीरो की एफ.आई.आर., महिलाओ एवं बच्चों से संबंधित कानून एवं संशोधित प्रावधानों, ईलेक्ट्रानिक माध्यम से की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराते हुए, पीडित को शीघ्र न्याय मिले, दण्ड और न्याय पर ध्यान केन्द्रित किया है। न्याय प्रणाली में प्रोद्योगिकी का समावेश किया गया। यह कानून भारतीय संविधान की मूल भावना के साथ बनाया गया है, से अवगत कराया जाकर कार्यक्रम का आयोजन कर नागरिको के अधिकारों के बारे में बताया गया। सम्पुर्ण कार्यक्रम मे लगभग 100-120 नागरीको की संख्या रही।

