जिला बड़वानी में पुलिस विभाग में दीर्घकाल तक कर्तव्यनिष्ठा एवं निष्ठापूर्वक सेवाएं प्रदान करने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, सहायक उपनिरीक्षक श्री गंगाराम जाधव एवं प्रधान आरक्षक श्री खेमसिंह चौहान दिनांक 31.01.2026 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवा-निवृत्त हुए। इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक श्री विनीत कपूर, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जिला बड़वानी आकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर को सेवा-निवृत्ति पर साल श्रीफल भेंट कर दी बधाई शुभकामनाएं दी। अपने उद्बोधन में उन्होंने पुलिस सेवा में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के महत्व पर प्रकाश डाला व बताया उनकी सेवाएं अनुकरणीय है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर का जन्म 21 जनवरी 1966 को जिला बड़वानी की निवाली तहसील के ग्राम मंसूर में हुआ। उन्होंने वर्ष 1995 में उप पुलिस अधीक्षक के पद से पुलिस सेवा प्रारंभ की तथा लगभग 13 वर्षों तक अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के रूप में कार्य किया। वर्ष 2010 में पदोन्नति उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में झाबुआ, उज्जैन, देवास एवं इंदौर जिलों में लगभग 12 वर्षों तक सेवाएं प्रदान कीं। वर्ष 2022 में वे भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग में सम्मिलित हुए तथा पुलिस अधीक्षक, जिला शाजापुर एवं उप पुलिस आयुक्त, इंदौर मुख्यालय के पद पर रहते हुए दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। दिनांक 31.12.2025 को वे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर सेवानिवृत हुए हैं।

सहायक उपनिरीक्षक श्री गंगाराम जाधव पुलिस विभाग में दिनांक 01.08.1987 को आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए तथा निरंतर एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते हुए दिनांक 31.01.2026 को सहायक उपनिरीक्षक के पद से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा-निवृत्त पर शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई शुभकामनाएं दी।
प्रधान आरक्षक श्री खेमसिंह चौहान पुलिस विभाग में दिनांक 24.09.1992 को आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए तथा विभाग में निरंतर एवं समर्पित सेवाएं प्रदान करते हुए दिनांक 31.01.2026 को प्रधान आरक्षक के पद से अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा-निवृत्त पर शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई शुभकामनाएं दी।
उप पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कपूर द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के परिजनों से चर्चा की गई
*इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एस डी ओ पी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, एस डी ओ पी राजपुर श्री आयुष अलावा, उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल श्री महेश सुनैया, उप पुलिस अधीक्षक, अजाक नीलेश्वरी डावर,रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, सूबेदार, तथा जिले के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, सेवानिवृत हुए अधिकारियों के परिवार के सदस्य गण मौजूद रहा*। बड़वानी संवाददाता अब्दुल अजीज मंसूरी की रिपोर्ट

