[ad_1]

नई दिल्ली:
Cow Hug Day: देश के मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर हमेशा कोई न कोई पोस्ट शेयर करते रहते हैं. उनकी पोस्ट को देखकर यूज़र्स कमेंट भी करते हैं. अभी हाल ही में सरकार की तरफ से वैलेंटाइन डे के दिन काउ हग डे मनाने का फैसला लिया गया. हालांकि, मंत्रालय ने उस फैसले को वापस ले लिया. इन सबके बीच हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को चौंका दिया है. उन्होंने एक डमी गाय के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. साथ ही साथ एक यूज़र को जवाब देते हुए लिखा है कि वैलेनटाइन डे के मौके पर मैं काउ हग डे मना रहा हूं.
यह भी पढ़ें
देखें तस्वीर
My contribution for today… pic.twitter.com/Gjq8C9gpNS
— Harsh Goenka (@hvgoenka) February 14, 2023
यूज़र को किया रिप्लाई
Today is Valentines. So I’m just hugging 🤗
— Harsh Goenka (@hvgoenka) February 14, 2023
तस्वीर में देखा जा सकता है कि हर्ष गोयनका एक तस्वीर में गाय के साथ मौजूद हैं. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- मेरा आज का योगदान.
इस तस्वीर पर कई लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं. हर्ष गोयनका ने भी मज़ेदार रिप्लाई किया है. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- गाय कितना दूध देती है.
ट्वीट देखें
How much milk does Rigi give? 😇
Just asking 😋
— Dr Charuhas (@charuhasmujumd1) February 14, 2023
हर्ष गोयनका ने मज़ेदार ट्वीट करते हुए लिखा है- गाय वोट देती है.
Cows give votes
— Harsh Goenka (@hvgoenka) February 14, 2023
इस तस्वीर पर कई लोगों ने लाइक्स किए हैं. वहीं कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही शानदार. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- मज़ाक-मज़ाक में आपने बहुत ही बड़ी बात कह दी.
Featured Video Of The Day
फिजी में कल से 12वां विश्व हिंदी सम्मेलन, जानिए फिजी में क्यों हो रहा आयोजन
[ad_2]
Source link

