[ad_1]

Frog Seen Floating Upside Down In Water Like Humans: कहते हैं कि, स्विमिंग करने से न सिर्फ हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है, बल्कि इससे दिल की सेहत भी दुरुस्त बनी रहती है. इसके अलावा भी स्विमिंग के सारे फायदे बताए जाते हैं. हाल ही में एक मेंढक को बड़े ही मस्त तरीके से स्विमिंग करते देखा जा रहा है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें
यहां देखें वीडियो
Chill pic.twitter.com/9YTAdxRwY3
— Mas Adem (@ndagels) November 15, 2022
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक मेंढक को बड़े ही अजीबोगरीब तरीके से तैरता देखा जा सकता है, जिसे देखकर एक मिनट के लिए आप भी हैरान रह जाएंगे. अक्सर कुछ लोग तैराकी में एक्सपर्ट होते हैं, वो उल्टे होकर भी आराम से नदी या समंदर में तैर लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ठीक इसी अंदाज में किसी मेंढक को तैरते हुए देखा है? शायद ही ये नजारा आपने पहले कभी देखा होगा. वीडियो में पानी में उल्टा तैरता मेंढक कभी यहां तो कभी वहां मस्ती के मूड में घूम रहा है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @ndagels नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. महज 17 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2.8 मिलियन बार देखा जा चुका है. वहीं 199K लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. वीडियो के देखने के बाद यूजर्स हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं. इसके साथ ही इस पर तरह-तरह के अजीबोगरीब रिएक्शन दे रहे हैं.
Featured Video Of The Day
Gujarat Election 2022: सीएम भूपेंद्र पटेल ने दाखिल किया नामांकन, साथ में मौजूद रहे अमित शाह
[ad_2]
Source link

