• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
News Piolet MP
Advertisement
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
News Piolet MP
No Result
View All Result
Home ज़रा हटके

Former Google Employee Posts On LinkedIn, Stole Something Valuable Before Being Fired – NDTV Hindi NDTV India – जब गूगल के पूर्व एम्प्लॉयी ने बताया, नौकरी से निकाले जाने से पहले बेशकीमती चीज़ चुराई थी…

admin by admin
February 28, 2023
in ज़रा हटके
0
Former Google Employee Posts On LinkedIn, Stole Something Valuable Before Being Fired – NDTV Hindi NDTV India – जब गूगल के पूर्व एम्प्लॉयी ने बताया, नौकरी से निकाले जाने से पहले बेशकीमती चीज़ चुराई थी…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

[ad_1]

जब गूगल के पूर्व एम्प्लॉयी ने बताया,

गूगल के पूर्व कर्मचारी ने लिखा, “टेक के क्षेत्र की दिग्गज कंपनी से उसने ‘सीख’ चुराईं…”

नई दिल्ली:

बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों ने पिछले कुछ अरसे में सैकड़ों-हज़ारों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, और उनमें से बहुत-से अपनी कहानियों के साथ सामने आ रहे हैं. कुछ यह बता रहे हैं कि उन्होंने नौकरी पर रहते और निकाले जाने पर क्या सीखा, कुछ टीमवर्क की महत्ता समझा रहे हैं, और कुछ अपनी खुशनुमा यादों को साझा कर रहे हैं. इसी तरह का एक शख्स हिन्दुस्तान की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में भी रहता है, जिस पर गूगल ने केस किया हुआ है, और वह बता रहा है कि गूगल से अलग होना किसी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने जैसा रहा.

यह भी पढ़ें

लिंक्डइन पर खुद को ‘दिन में कॉपीराइटर, रात में कॉमेडियन’ बताने वाले इस शख्स ने एक पोस्ट में लिखा, “अजीब लगता है.. क्योंकि एक तरफ ऐसी नौकरी चले जाने, खो जाने का दुःख है, जहां मुझे बेहद प्रतिभाशाली साथियों के साथ तकनीक की मदद से आश्चर्यजनक चीज़ें करने की आज़ादी मिली थी; वहीं दूसरी तरफ पहली बार नौकरी से निकाले जाने का नया अनुभव मिला… यह किसी ब्रेकअप जैसा है… सचमुच, बहुत बेकार लगता है, लेकिन अब आप अपना नया साथी चुनेंगे, जो इतना समझदार होगा कि एक टेक्स्ट संदेश (या ईमेल) को लेकर ब्रेकअप न कर ले…”

इस शख्स ने अपनी पोस्ट में आगे यह भी कबूल किया कि उसने कंपनी को छोड़ते वक्त कुछ ‘चुराया’. लेकिन यह चोरी वैसी नहीं थी, जैसा आप समझ रहे हैं. इस शख्स ने कंपनी की कोई चीज़ नहीं चुराई, बल्कि उसने बताया कि टेक के क्षेत्र की दिग्गज कंपनी से उसने ‘सीख’ चुराईं. शख्स ने पोस्ट में लिखा, “लेकिन गूगल को छोड़ने से पहले मैंने कुछ बेशकीमती चीज़ चुराई, जिसके लिए मुझ पर मुकदमा नहीं किया जा सकता – सीख… मुझे इंटरनेट के सोर्स कोड से डिजिटल एडवरटाइज़िंग सीखने को मिली, विज्ञापन उत्पादों के बारे में सीखा, जिन्हें एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में बहुत कम लोग ठीक से इस्तेमाल कर पाते हैं… सर्वश्रेष्ठ एजेंसियों और ब्रांडों के साथ काम करना सीखा… आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग को गहराई से समझने का मौका मिला… और सबसे शानदार लोगों से रिश्ते जोड़ना सीखा…”

सोमवार को शेयर की गई इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूज़र काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूज़र की टिप्पणी थी, “कुछ न कुछ अच्छा जल्द होगा… डटे रहना, दोस्त…”

एक अन्य यूज़र ने लिखा, “तुम्हारी इस खट्टी-मीठी पोस्ट ने दिल के तारों को छू लिया… तुम्हारे जज़्बा बहुत पसंद आया… मैं इसलिए कमेंट कर रहा हूं, ताकि तुम ज़्यादा लोगों तक पहुंच सको… वैसे भी ऐसा लगता है, आपको मुश्किल काम करना पसंद आता है…”

एक अन्य यूज़र ने लिखा, “खुद पर और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें… उसे कभी नौकरी से निकाला नहीं जा सकता… अच्छे दिन बस आने ही वाले हैं…”

Featured Video Of The Day

गुजरात फार्मा कंपनी में विस्फोट में 2 की मौत, 2 घायल

[ad_2]

Source link

Previous Post

The Girl Student Who Came Alone For The Exam Lost Her Way, The Police Reached The Exam Center And Won Her Heart. Ndtv Hindi Ndtv India

Next Post

King Cobra Standing Up Lift Up To Third Of Its Body Like Humans Ifs Susanta Nanda Share Terrifying Video

admin

admin

Next Post
King Cobra Standing Up Lift Up To Third Of Its Body Like Humans Ifs Susanta Nanda Share Terrifying Video

King Cobra Standing Up Lift Up To Third Of Its Body Like Humans Ifs Susanta Nanda Share Terrifying Video

Please login to join discussion
News Piolet MP

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

deneme bonusu veren siteler - canlı bahis siteleri - casino siteleri casino siteleri deneme bonusu veren siteler canlı casino siteleri 301 Moved Permanently

301 Moved Permanently


nginx/1.24.0 (Ubuntu)