खरगोन 09 2026। भारत की आगामी जनगणना ex2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना से जुड़ी विभिन्न विषयों पर समीक्षा की गई। जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण मकानसूचीकरण का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। द्वितीय चरण का कार्य फरवरी 2027 में किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि जनगणना 2027 में स्व-गणना पोर्टल (SE पोर्टल), मोबाइल एप (HLO APP) के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जायेगा। इसी क्रम में मकानसूचीकरण ब्लॉक क्रिएटर (HLBC) वेब पोर्टल के माध्यम से मकानसूचीकरण ब्लॉक का सृजन किया जायेगा। जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (CMMS) वेब पोर्टल के माध्यम से मैनेजमेंट एवं मॉनिटरिंग की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर सुश्री मित्तल ने बताया कि जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर्स का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण मार्च के तृतीय सप्ताह में भोपाल में, फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण जिला स्तर पर तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण तहसील/नगर स्तर पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में मकानसूचीकरण ब्लॉक (के गठन, भवन नंबरिंग के दिशा-निर्देश, ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में ब्लॉक निर्धारण के मानदंडों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रशासन से अपेक्षा की गई कि जनगणना 2027 से संबंधित कार्यों की नियमित समीक्षा टीएल बैठकों में की जाए तथा समय-सीमा में सभी दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, उप निदेशक एवं संभाग प्रभारी श्री अभिमन्यु अरोड़ा, जिला प्रभारी श्री आकाश सोनी सहित समिति के सदस्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। खरगोन संवाददाता मिथुन कनासे की रिपोर्ट
