*बड़वानी पुलिस द्वारा शाम के समय सतत पैदल भ्रमण एवं चेकिंग अभियान*
*कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने हेतु की गई प्रभावी कार्रवाई*
पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर श्री अनुराग के निर्देशानुसार जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए विशेष रूप से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर के मार्गदर्शन व निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा शाम के समय लगातार पैदल भ्रमण, संदिग्धों की जांच और वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य चौराहों, बाजार स्थलों, धार्मिक स्थानों तथा सार्वजनिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
*अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाइयाँ*—
🔹 होटल, लॉज, धर्मशाला एवं ढाबों की आकस्मिक जांच
🔹 संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर पूछताछ व अवैध गतिविधियों पर रोक हेतु सख्त चेतावनी
🔹 सुरक्षा हेतु शाम के समय सतत फुट पेट्रोलिंग
🔹 वाहन चेकिंग— दस्तावेज़, नंबर प्लेट, हेलमेट एवं यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित
🔹 सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट न करने हेतु जागरूकता व समझाइश
इस अभियान का उद्देश्य शांति व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण, सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना व यातायात अनुशासन सुनिश्चित करना है। पुलिस ने बताया कि यह सुरक्षा अभियान क्षेत्र में भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
इस कार्यवाही में जिले के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम का सक्रिय योगदान रहा।
🔷 बड़वानी पुलिस की आम जनता से अपील—
सोशल मीडिया पर भ्रामक, अपमानजनक या भड़काऊ पोस्ट न करें।
यातायात नियमों का पालन करें एवं हेलमेट/दस्तावेज साथ रखें।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बड़वानी संवाददाता अब्दुल अजीज मंसूरी की रिपोर्ट
