कलेक्टर जयति सिंह के निर्देशन में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 8 अप्रैल 2026 को राजपुर जनपद पंचायत की 34 पंचायत में क्लस्टर अनुश्रवण शिविर( CFT) का आयोजन किया जाएगा।
इसके तहत प्रथम चरण में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायतों में शिविर के माध्यम से जनसमस्याओं / शिकायतों को ग्राम पंचायत के पास उपलब्ध पंजी में दर्ज कर मौके पर निराकृत होने वाली शिकायतों को तत्काल निराकृत किया जाएगा तथा शेष समस्याओं को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने का प्रयास किए जाएंगे।
इसके पश्चात् शिविर के दूसरे चरण में ग्राम पंचायत भवन जुलवानिया में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में प्रथम चरण में किए गए कार्यों को मूल्यांकन एवं निरीक्षण किया जाएगा।
*इन 34 ग्राम पंचायतें में आयोजित किया जाएगा शिविर*
बकवाडी,छोटी खरगोन,चितावल,जाहुर,खजुरी,
कुसमरी,पिपरी बुजुर्ग,रेलवा बुजुर्ग,सांगवीठान,ठान,वासवी,अगलगांव,
भोरवाडा,बोबलवाडी,देवला,घुसगांव,जुलवानिया,कादवी,मोयदा,रणगांवरोड,रूई,सालखेडा,
सांगवीनीम,बघाड,बालसमुद,देवनली,लफनगांव,नागलवाडी बुजुर्ग,नागलवाडी खुर्द,नांदेड,ओझर,सालीकला,टाकली,टेमला
*रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम भी किया जाएगा*
इसके अतिरिक्त रात्रि चौपाल का आयोजन छोटी खरगोन एव रात्रि विश्राम घुसगाँव के जनजातीय कन्या आश्रम में किया जाएगा
*इन मुख्य बिंदुओं से सम्बन्धित सेवाओं से सम्बंधित आवेदनों का किया जाएगा निराकरण*
स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, योजनाओं एवं आयुष्मान कार्ड ,आंगनवाडी से संबंधित सेवायें एवं संचालन की नियमितता ,सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राप्त सेवाओं ,ई-केवायसी ,राजस्व सेवाओं जैसे अविवादित नामांतरण बटवारा सीमांकन ,भू-अधिकार पुस्तिकाओं का वितरण खसरा, नक्शा नकल आदि का प्राप्ति,माध्यमिक एवं उच्चतर शिक्षा से संबंधित विषय युनिफार्म छात्रवृत्ति, पुस्तक एवं मध्यान्ह भोजन,कृषि आदानो खाद-बीज योजनाओं एवं लाभ ,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ,स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा ,सामाजिक पेंशन ,ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं
एनआरएलएम अन्तर्गत गठीत समूहों ,उद्योग विभाग की योजनाएँ,विद्युत विभाग की योजनाए ,पशुपालन एवं गौशालाओं के सम्बंध में चर्चा एवं शिकायतो का निराकरण किया जाएगा। साथ ही इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से मौके पर ही खाता खोला गया एवं DBT तुरंत सक्रिय किया जाएगा।
