• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
News Piolet MP
Advertisement
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
  • होम
  • खबरे
  • टेक
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • संगीत
  • सिनेमा
  • फैशन
No Result
View All Result
News Piolet MP
No Result
View All Result
Home खबरे

बाल जगत हायर सेकेण्डरी स्कूल में बालिकाओं के बीच हुआ “मुस्कान अभियान” का जागरूकता कार्यक्रम

बालिकाओं को सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Editor by Editor
November 10, 2025
in खबरे
0
बाल जगत हायर सेकेण्डरी स्कूल में बालिकाओं के बीच हुआ “मुस्कान अभियान” का जागरूकता कार्यक्रम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

 

बड़वानी।
महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में 1 से 30 नवम्बर 2025 तक “मुस्कान विशेष अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना, आत्मविश्वास विकसित करना और आत्मरक्षा के महत्व को समझाना है।

अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी श्री दिनेश चौहान तथा डीएसपी (महिला सुरक्षा शाखा) श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी श्रृंखला में थाना कोतवाली प्रभारी श्री दिनेश कुशवाह द्वारा घुमक्कड़ समुदाय की बालिकाओं एवं बालकों के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

*कार्यक्रम की प्रमुख बातें* —

🔸 महिला डेस्क प्रभारी उप निरीक्षक ललिता चौहान ने बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, बाल अधिकार, साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं अन्य सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनुचित टिप्पणी या व्यवहार होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

*🔸 आरक्षक सुशीला निंगवाल ने महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर बताए*—
महिला हेल्पलाइन : 1090
चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
साइबर अपराध : 1930
आपातकालीन सेवा : 112 / 100

🔸 काउंसलर श्रीमती अनीता चोयल ने बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि बालिका की न्यूनतम विवाह आयु 18 वर्ष तथा बालक की 21 वर्ष निर्धारित है। उन्होंने बालिकाओं से अपील की कि यदि कहीं नाबालिग विवाह हो रहा हो, तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएँ।

कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर अमित जायसवाल , स्कूल स्टाफ,आरक्षक आत्माराम, पुरुषोत्तम सहित बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

यह आयोजन बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, स्व-सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा सुरक्षित वातावरण निर्मित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम साबित हुआ। प्रधान संपादक नाज मोहम्मद पायलेट

Previous Post

मुस्कान अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सुरक्षा व आत्मरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

Next Post

बड़वानी में कुल 1316 आयुष्मान कार्ड बनाए गए

Editor

Editor

Next Post
बड़वानी में कुल 1316 आयुष्मान कार्ड बनाए गए

बड़वानी में कुल 1316 आयुष्मान कार्ड बनाए गए

Please login to join discussion
News Piolet MP

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Sample Page

© 2021 News Poilet MP - Powered by Technogenius.

deneme bonusu veren siteler - canlı bahis siteleri - casino siteleri casino siteleri deneme bonusu veren siteler canlı casino siteleri