[ad_1]

यूं तो क्रिकेट के मैदान पर बहुत ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें दुनिया उनकी अच्छी फिल्डिंग की वजह से जानती है. जॉन्टी रॉड्स हो, मोहम्मद कैफ या फिर रविंद्र जडेजा. ये ऐसे खिलाड़ी हैं, जो गेंद और बल्ले के साथ-साथ फिल्डिंग के जरिए भी टीम को योगदान देते हैं. सोशल मीडिया पर आपको बहुत ऐसे वीडियोज़ देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखने के बाद आप कहेंगे- इससे बेहतरीन फिल्डिंग मैने कहीं नहीं देखी है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक खिलाड़ी फिजिक्स के सभी सिद्धांतों को तोड़कर एक शानदार कैच पकड़ता है.
यह भी पढ़ें
वीडियो देखें
Ashton Agar just breaking the laws of physics in the field
🎥: @FoxCricket@abcsport#AUSvENGpic.twitter.com/0t0RJOEHa4
— Tom Wildie (@tomwildie) November 17, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी Ashton Agar बाउंड्री के समीप फिल्डिंग करते हुए नज़र आते हैं. बल्लेबाज़ छक्का मारता है मगर Ashton Agar शानदार जंप मारते हुए एक हाथ से गेंद को पकड़ते हैं और बाउड्री के बाहर फेंक देते हैं. ये कैच बहुत ही कमाल का है. जिसने भी इस वीडियो को देखा है, वो हैरान है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि ये तो फिजिक्स के नियमों को तोड़कर कैच पकड़ा है.
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर @tomwildie नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को 8 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स नज़र आ रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा ह- इससे बेहतरीन वीडियो मैंने नहीं देखा है.
देखें वीडियो- दीपिका और रणवीर एयरपोर्ट पर अलग अंदाज में आए नज़र
Featured Video Of The Day
Shraddha Balkar Murder: आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट की कोर्ट ने दी इजाजत
[ad_2]
Source link

