जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना अंजड जिला बड़वानी पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। फरियादिया को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना अंजड में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनुसंधान के दौरान तकनीकी साधनों एवं सायबर सेल की सहायता से टीम द्वारा दिनांक 08.02.2026 को कस्बा अंजड से बालिका को दस्तयाब कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। विवेचना में तथ्य पाए जाने पर प्रकरण में धारा 64(2)एम, 87, 142, 3(5) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएँ बढ़ाई गईं। *फरार आरोपीगण 1. अक्षय पिता मोहन उम्र 22 वर्ष निवासी गायबेडा अंजड एवं 2. बादल पिता सखाराम बामनिया उम्र 19 वर्ष निवासी गायबेडा अंजड* को दिनांक 12.02.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें केंद्रीय जेल बड़वानी भेजा गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।
*पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजड निरीक्षक रेवाराम चौहान, उप निरीक्षक बलवंत सिंह बिसेन, प्रधान आरक्षक क्रमांक 98 धीरज सुलिया, प्रधान आरक्षक क्रमांक 445 महेन्द्र पाल सिंह, आरक्षक क्रमांक 559 चम्पालाल खोडे एवं महिला आरक्षक क्रमांक 345 मनीषा चौहान की सराहनीय भूमिका रही।*बड़वानी संवाददाता अब्दुल अजीज मंसूरी की रिपोर्ट
