बड़वानी में धरना
प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बड़वानी जिला मुख्यालय पर आज कांग्रेस ने शासन की किसान विरोधी नीतियों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। उसी कड़ी में आज बड़वानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी ने बताया कि शासन की किसान विरोध नीतियों को लेकर एवं बड़वानी जिले में अवैध शराब बिक्री, अवैध उत्खनन एवं सिंचाई योजना में जो बंद पड़ी है उनको लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया है किसानों के साथ जो छल कपट एवं किसान विरोधी नीतियां की जा रही है तारीख पे तारीख तारीख पे तारीख गेहूं खरीदी के लिए जबकि मार्च महीना वसूली का होता है मंडी एवं समिति प्रशासन को भी चेतावनी दी कि किसानों को उचित मूल्य देकर गेहूं खरीदे एवं वजन में कोई कटौती नहीं करें और इन सब बातों को लेकर अगर किसने की बात नहीं मानी गई तो इससे बड़ा और उग्र धरना प्रदर्शन और आंदोलन कांग्रेस करेगी प्रदेश भर में इस धरना प्रदर्शन में बड़वानी विधायक राजेंद्र मंडलोई ,कांग्रेस प्रदेश सचिव ग्यारसीलाल रावत और सैकड़ो की संख्या जिले भर से आये कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे। सादिक चंदेरी की रिपोर्ट
