धार। कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा मंडल अध्यक्ष धार शहर द्वारा देश के पूर्व यशस्वी प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस को प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अटल जन्म शताब्दी समारोह सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। दशहरा मैदान, प्रधानमंत्री मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रभु राठौड़, वरिष्ठ नेता डॉ.शरद विजयवर्गीय व नरेश राजपुरोहित अटल जी के जीवन वृतांत पर विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात शहर में अटल जी अमर रहे के उद्घोष के साथ वाहन रैली निकालते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा के निवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। जहाँ धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा भी उपस्थित थी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, बसंती लाल जैन, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष जयराज भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।संचालन अभिषेक मिश्रा ने किया। उक्त जानकारी कार्यक्रम प्रभारी कैलाश पिपलोदिया ने दी।