बडवानी शहर में महिला सुरक्षा हेतु लगातार जारी है निर्भया एक्शन

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी श्री पुनीत गेहलोद के दिशा निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बडवानी, श्री आर.डी. प्रजापति, एस.डी.ओ.पी. महोदय अनुभाग बडवानी श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में निर्भया वाहन के प्रभारी व्दारा प्रतिदिन शहर स्थित स्कुल, कालेज, एवं शहर के भिडभाड वाले क्षैत्र व सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर महिला सुरक्षा हेतु तत्परता से कार्य किया जा रहा है । इसी तारतम्य में दिनांक 26.06.2023 को निर्भया प्रभारी उप निरीक्षक शीला सोलंकी के व्दारा शाम के समय हनुमान टेकरी, आशाग्राम रोड बडवानी का भ्रमण कर वहां खडे मनचलों से पुछताछ कर अकारण खडे नही रहने की शख्त हिदायत देकर सभी को अपने घर जाने हेतु बताया गया l इसी प्रकार निर्भया प्रभारी ने पीजी कालेज बडवानी का भ्रमण कर गेट पर अनावश्यक खडे लडके, लडकियों को अकारण खडे नही रहने की समझाईस दी गई । निर्भया प्रभारी व्दारा केन्द्रीय विद्यालय सर्किट हाउस रोड पर भी लगातार भ्रमण कर मनचले लडको को समझाईस दी गई । निर्भया वाहन महिला/बच्चियों की सुरक्षा हेतु पुर्वानुसार लगातार शहर में भ्रमण करता रहेगा एवं मनचले लडको के विरूध्द लगातार वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी ।

